हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Sky Force फिल्म देखने आए Arjun Kapoor को किस पर आया गुस्सा? डांट लगाते हुए बोले- तुम्हें समझ नहीं आता

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Angry on Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये घटना उस वक्त की है जब अभिनेता एक फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की स्क्रीनिंग से बाहर आ रहे थे। अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को देखने पहुंचे अर्जुन कपूर आखिर किस बात पर इतना गुस्सा हो गए, चलिए आपको बताते हैं।

अर्जुन कपूर को क्यों आया गुस्सा?

बीते गुरुवार को फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इस इवेंट में अक्षय कुमार, वीर पहारिया, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना, राशा ठदानी, बोनी कपूर, ओरि और निसा देवगन जैसे नामी लोग शामिल थे। अर्जुन कपूर भी इस प्रीमियर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए नजर आए। लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर पैपराजी पर काफी गुस्सा हो गए। वो गुस्से में कहते हैं, ‘मैं बोल रहा हूं कि मैं लेट हो रहा हूं और तुम लोग धक्का-मुक्की कर रहे हो। ये सही नहीं है, है न?’ दरअसल जब अर्जुन कपूर यहां पहुंचे तो पैप्स ने उन्हें घेर लिया था।

अब अर्जुन ने कहा कि वो लेट हो रहे हैं इसलिए उन्हें वहां से जाने दिया जाए लेकिन पैप्स अर्जुन को स्पॉट करते अपने कैमरों में कैद करना चाहते थे। बस इसी बात पर अर्जुन को गुस्सा आ गया और उन्होंने पैप्स को डांट लगा दी। अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

---विज्ञापन---

स्काई फोर्स पर क्या बोले अर्जुन?

अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के बारे में भी अपनी राय शेयर की। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग और वीर पहारिया के मजबूत डेब्यू की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘अक्षय कुमार सर बेहतरीन फॉर्म में हैं और वीर पहारिया ने एक बेहतरीन शुरुआत की है। फिल्म बहुत अच्छी है। संगीत और इमोशन से भरपूर कहानी उन्हें बहुत पसंद आई। ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखी जानी चाहिए। पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।’

यह भी पढ़ें: Sky Force BO Collection: पहले दिन फिल्म ने मचाया भौकाल या निकला दम, क्या रही बॉक्स ऑफिस पर कमाई?

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola