Sky Force BO Collection: पहले दिन फिल्म ने मचाया भौकाल या निकला दम, क्या रही बॉक्स ऑफिस पर कमाई?

Sky Force BO Collection: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई है, चलिए आपको बताते हैं।

Sky Force BO Collection

Sky Force BO Collection

विज्ञापन

Sky Force BO Collection: अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर स्टारर फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। ये फिल्म शुक्रवार को गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने सिनेमाघरों में एक्साइटमेंट का माहौल बना दिया, जहां इसकी ओपनिंग डे नेट कमाई 10 करोड़ से ज्यादा की रही, चलिए आपको बताते हैं फिल्म की कमाई के बारे में।

पहले दिन फिल्म ने कमाए 10 करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करते हुए 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के दौरान सर्गोधा एयरबेस पर हुए हमले पर आधारित है। फिल्म को दिनेश विजय और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे Maddock Films और Jio Studios के बैनर तले बनाया गया है।

विज्ञापन

फिल्म के पहले दिन की ओक्यूपेंसी की बात करें तो 2D वर्जन के लिए सुबह के शो में 10.26%, दोपहर के शो में 14.12% और शाम के शो में 22.76% बैठने की क्षमता रही, वहीं IMAX 2D वर्जन ने कुल मिलाकर 14.82% की ओक्यूपेंसी दर्ज की।

स्काई फोर्स के कलेक्शन से फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों ही खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म 2023 में शुरू हुई थी और इसका शूटिंग शेड्यूल 2024 में खत्म हुआ। फिल्म की कहानी भारतीय सेना की बहादुरी और उनकी वीरता को उजागर करती है, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए खुद को न्योछावर कर देते हैं।

विज्ञापन

वीर पहाड़िया ने जीता दिल

इस फिल्म में वीर पहाड़िया ने अपनी पहली फिल्म में अभिनय किया है और वो इस भूमिका के बारे में कहते हैं, ‘ये एक बहुत ही व्यक्तिगत और मानवीय कहानी है। ये परिवार, भाईचारे, दोस्ती और निष्ठा के बारे में है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस फिल्म को देखें ताकि वो कुछ नया सीख सकें। ये एक गंभीर किरदार है, जो अज्जमदा बॉपैया देवैया पर आधारित है।’

अक्षय कुमार ने फिल्म पर क्या कहा?

वहीं अक्षय कुमार ने एचटी सिटी से बातचीत करते हुए देशभक्ति फिल्मों पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे कई अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलता है। भगवान का शुक्र है, मुझे श्री कृष्ण और शिव जी का किरदार निभाने का अवसर मिला है और मुझे लगता है कि अगर मुझे ऐसे अद्भुत मौके मिलते हैं, तो मुझे क्यों छोड़ देने चाहिए?’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ