थिएटर्स के बाद OTT पर छाई Mohanlal की बेटी की ये फिल्म, टॉप-10 में बनाई जगह
अगर आपको ओटीटी पर सीरीज और फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको मोहनलाल की बेटी की एक मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म ओटीटी पर आते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से
OTT पर छाई Mohanlal की बेटी की ये फिल्म (PIC- Aashirvad Cinemas, Youtube)
साउथ सिनेमा में भी अब बॉलीवुड की तरह स्टार किड्स का बोलबाला देखने को मिल रहा है. इन दिनों मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी की फिल्म ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही छा गई है. सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी एक्ट्रेस विस्मया मोहनलाल (Mohanlal) का नाम मौजूद है. एक्ट्रेस की हाल ही में एक मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.
विज्ञापन
आपको बता दें कि मोहनलाल की बेटी विस्मया ने इस फिल्म का साथ ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर टॉप-10 में ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से.
मोहनलाल की बेटी की फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘थुडक्कम’ (Thudakkam) है. इस मूवी का निर्देशन मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर जूड एंथनी जोसेफ ने किया है. इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया था.
विज्ञापन
हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है, जिसे दर्शक जमकर देख रहे हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. बता दें कि फिलहाल यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हुई है. अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन मूवी की खोज कर रहे हैं, तो आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
‘थुडक्कम’ ने कितने का किया था कलेक्शन?
आपको बता दें कि मोहनलाल की बेटी की यह डेब्यू फिल्म थी. एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म के हिसाब से इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. बता दें कि इस मूवी को बनाने में 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ और वर्ल्डवाइड 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.