हिंदी सिनेमा के एक्शन हिरो यानी अक्षय कुमार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपने नए रियालिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यबन’ को होस्ट कर रहे है. इस शो को दर्शकों का भी भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार के इस शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हो चुके हैं. इतनी ही नहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस नजर आने वाले है. दरअसल इस एपिसोड में अक्षय कुमार ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे अक्षय कुमार के फैंस सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यबन’ में नजर आएंगे ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस
दरअसल, अक्षय कुमार का ये एपिसोड पहले ही शूट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक टास्क के दौरान शार्क अमन ने अक्षय कुमार से एक सवाल पूछा कि आपको अब तक का सबसे ज्यादा बेइज्जती वाला मोमेंट कौन सा रहा है. इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने सालों पुराना एक वाक्या सुनाया है. उन्होंने कहा कि जब वो अपने एक दोस्त के साथ एक खास पार्टी में गए थे, तो वहां एक शख्स के अक्षय कुमार के दोस्त की बहस हो गई थी.
यह भी पढ़ें: कानूनी विवाद में फंसे धनुष, इस कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस, क्या अटकेंगी आने वाली फिल्में?
अक्षय कुमार ने सुनाया पुराना किस्सा
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि यह बहसबाजी काफी ज्यादा बढ़ गई और वो शख्स उनके दोस्त को गालियां देने लगा था. अक्षय ने कहा कि जब उसने गाली दी तो मैने उसे मना किया लेकिन वो माना नहीं. मैंने उसे 4-5 बार वॉर्निंग दी लेकिन वो शख्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था.उन्होंने कहा कि वो शख्स उनके दोस्त की लगातार बेइज्जती करता जा रहा था, जिसकी वजह से मुझे बीच में आना पड़ा और फिर गुस्से में आकर मैने उस व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ मार दिया. हैरानी की बात यह है कि थप्पड़ पड़ते ही वो शख्स बेहोश हो गया था.
यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये 3 फिल्में और सीरीज, पहले नंबर पर इस सीरीज ने किया कब्जा, IMDb ने दी शानदार रेटिंग
अक्षय कुमार के थप्पड़ से बेहोश हो गया था शख्स
अक्षय कुमार ने आगे बताया कि वो पार्टी काफी बड़ी थी. इस पार्टी में सचमुच मेरा दोस्त रोने लगा था. दरअसल, उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. एक्टर ने आगे बताया की जब वो शख्स बेहोश हुआ, तो मैं काफी घबरा गया था. मुझे एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मेरा पुरा करियर खत्म हो गया. मैं भगवान से प्रार्थना करने लगा था. हमने जब उस पर पानी डाला, तो वो होश में आ गया था. इस बात का मुझे आज भी काफी मलाल है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines