Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को रिलीज होने में महज कुछ दिनों का ही समय बचा है. लेकिन इन दिनों मूवी की चर्चा काफी तेज हो गई है. वहीं फैंस भी इस मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. Drishyam 3 (दृश्यम 3) को अभिषेक पाठक के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका फैंस को इंतजार है.
दृश्यम फ्रेंचाइजी की पहली दो मूवी दर्शकों काफी ज्यादा पसंद आई है. ‘दृश्यम’ की बात करें, तो यह मूवी साल 2015 में रिलीज की गई थी, तो वहीं दूसरा पार्ट 7 साल के लंबे इंतजार के बाद 2022 में रिलीज किया गया था. ‘दृश्यम’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म को बनाने में 48.00 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, तो वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 67.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन में 110.40 करोड़ रुपये छापे थे.
‘दृश्यम 2’ ने कितने का किया था कारोबार
वहीं अजय की ‘दृश्यम 2’ की बात करें, तो यह मूवी में साल 2022 में रिलीज की गई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, तो वहीं मूवी ने 239.67 करोड़ का नेट कलेक्शन भी हासिल किया था. इस मूवी लोगों को काफी पसंद किया आई थी. इस मूवी को मेकर्स ने ऐसी जगह पर खत्म किया है, जिसके बाद लोग मूवी के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हिप इंजरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ (दृश्यम: द कन्क्लूजन) की बात करें, तो यह मूवी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में अब लोग यह भी जानना चाहते है कि फिल्म दृश्यम 3 के कलाकारों ने मूवी में काम करने के लिए मेकर्स से कितने रुपये वसूले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस…’, Sonam Wangchuk ने आमिर खान पर कसा तंज, ‘नहीं पहचानने’ वाले दावे पर दिया जवाब
‘दृश्यम 3’ के कलाकारों ने कितनी वसूली फीस
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अजय ने इस मूवी के लिए 18 से 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं दृश्यम 3 के लिए श्रिया सरन ने 1 से 1.5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. इस मूवी के लिए इशिता दत्ता ने 50 से 80 लाख रुपये तक फीस चार्ज की है, जबकी की एक्ट्रेस तब्बू ने फिल्म के लिए 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये तक की मोटी फीस वसुली है. एक्टर रजत कपूर ने भी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के मेकर्स से 40 से 70 लाख रुपये तक वसूले हैं. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर अजय देवगन, ‘विजय सलगांवकर’ बनकर दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हो पाते हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines