बॉलीवुड में कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिसने दर्शकों को अपना शागिर्द बनाया है, तो वहीं कई मूवी फ्लॉप फिल्मों के गाने भी कल्ट क्लासिक साबित हुए हैं. आज भी उन गानों को दर्शक काफी ज्यादा सुनना पसंद करते हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रोमांटिक सॉन्ग मौजूद है, जो आशिकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. हालांकि, आज हम आपको आमिर खान और माधुरी दीक्षित का एक ऐसा रोमांटिक गाने के बारे में बताएंगे, लगभग 36 साल पहले रिलीज किए गए थे.
हालांकि, इस गाने को फिल्म के डायरेक्टर ने पसंद नहीं किया था और मूवी में दर्शाना नहीं चाहते थे. दरअसल, डायरेक्टर का मानना था कि गाने की लाइन काफी पुरानी है और यह लोगों को पसंद नहीं आने वाली है. हम जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि साल 1990 में रिलीज हुई मूवी ‘दिल’ का है. इस फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे.
आमिर खान ने इंद्र कुमार को क्यों बुलाया था महबूब स्टूडियो
आपको बता दें कि आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल का गाना ‘मुझे नींद ना आए चैन ना आए…’ को लेकर हाल ही में गीतकार समीर अंजान ने कोमल नाहता के पॉडकास्ट में खुलासा किया है और उन्होंने कहा कि आमिर और माधुरी के लिए जो गाना बना था, उसे फिल्म के डायरेक्टर ‘इंद्र कुमार’ कुछ खास पसंद नहीं आई थी. वो इस गाने को मूवी में लेना नहीं चाहते थे. दिल मूवी के म्यूजिक डायरेक्टर नदीम श्रवण थे.
समीर अंजान ने बताया कि इस गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो में चल रही थी. इस दौरान फिल्म के एक्टर आमिर खान ने दिल फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार को बुलाया और आमिर ने साफ कहा कि मैं नदीम को नहीं जानता. इस फिल्म में म्यूजिक आनंद मिलिंद का ही होगा, जिसने पहले ही कयामत से कयामत बनाई है. दरअसल, फिल्म एक्टर ने जब डायरेक्टर से यह बात कह दी तो उन्हें मजबूरी में करना ही होगा. वहीं समीर अंजान ने आगे यह भी बताया कि म्यूजिक देने की बात तय होने के बाद राइटर की तलाश शुरू कर दी गई थी.
यह भी पढ़ें: जब किशोर कुमार ने काट लिया था डारेक्टर का हाथ, घर के बाहर लगाया ‘Be Aware’ का बोर्ड
कैसे रिकॉर्ड हुआ ये कल्ट सॉन्ग
दरअसल , फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार ने बक्शी साहब का नाम बताया था. लेकिन अब आनंद ने कहा किसी को भी ले लो. इसके बाद आनंद ने साफ कहा कि समीर जी है और मैंने इनके साथ काफी काम किया है. वहीं समीर अंजान भी कई गाने सुनाए थे. लेकिन उन्हें एक बेहद रोमांटिक गाना चाहिए था. फिर हमने (समीर) उन्हें एक गाना सुनाया ‘मुझे नींद ना आए’. यह गाना उन्हें अच्छा लगा लेकिन फिर उन्होंने मुझे सिचुएशन दी और हमने एक गाना बनाया और डायरेक्टर इंद्र को सुनाया ‘मुझे नींद ना आए चैन ना आए… लेकिन वे इस गाने पर भी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि मैं नींद ना आए 500 गानों में सुन चुका हूं. आप इसे कुछ और कर दो बदल दो. लेकिन मैंने भी कहा कि मैं इसे बदलू कैसे क्योंकि इसका पहला मुखड़ा ही कनेक्ट कर रहा है.
उन्होंने यह भी बताया कि मैंने कई बार ट्राई किया लेकिन इससे बेहतर कोई गाना बन ही नहीं पाया. इस बात हमारा झगड़ा भी और बात हुई की पहले इसे रिकॉर्ड कर लेते हैं अगर नहीं चला, तो इस गाने को रद्द कर दिया जाएगा. दरअसल, यही शर्त पर इस गाने की रिकॉर्डिंग की गई थी. लेकिन बाद में यह गाना कल्ट क्लासिक बन गया.
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines