एक्टर आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी इरा खान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। बीते दिन एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके तहत यह दावा किया जा रहा था कि इरा खान इसी साल के अक्टूबर में अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही इरा खान की शादी की खबर आग की तरह फैल गई। फैंस में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी, लेकिन तभी इरा ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए जो लिखा, उससे आप भी भौचक्के रह जाएंगे। चलिए हम आपको बताते हैं इरा खान की शादी की खबर में कितनी सच्चाई है…
यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़, सनी लियोनी समेत बॉलीवुड के 17 सितारे ED के रडार पर, 5 हजार करोड़ ठगने वाले की शादी का मामला
क्या 3 अक्टूबर को उदयपुर में शादी करेंगी इरा
बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी की खबर सुर्खियों में तब आई, जब उसकी शादी को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट में सोर्स के हवाले से लिखा गया था कि इरा खान और नूपुर शिखरे 3 अक्टूबर को राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इरा की शादी के लिए 3 दिन का प्रोग्राम रखा गया है। पोस्ट में आगे लिखा था कि इरा की शादी इंटीमेट वेडिंग होगी। इसमें फिल्मी दुनिया का कोई भी सितारा शामिल नहीं होगा। इसमें सिर्फ इरा के दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap का कंट्रोवर्सी ‘Queen’ पर कमेंट, कहा- उनके साथ काम करना तो…
इरा ने पोस्ट करके बताई शादी की सच्चाई
इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की खबर को लेकर छिड़ी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि नहीं-नहीं, मैं 3 अक्टूबर को शादी नहीं कर रही हूं। जब मैं शादी करूंगी आपको खुद ही पता चल जाएगा, क्योंकि मैं अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हो जाउंगी। हालांकि, बाद में इरा ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit के साथ क्यों काम नहीं करना चाहते थे Amitabh Bachchan, ऐसा क्या किया था Anil Kapoor ने?
नुपुर और इरा के बीच पहली मुलाकात
बता दें कि इरा खान का मंगेतर नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर है। उन्होंने Fitnessism की शुरुआत की है। नुपुर अभी तक कई सेलिब्रिटी का ट्रेनर रह चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नुपुर आमिर खान और सुष्मिता सेन को भी ट्रेन कर चुका है। नुपुर के इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए कई वीडियो मौजूद हैं। नुपुर और इरा खान की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। जब नुपुर ने इरा को फिटनेस ट्रेनिंग दी थी। तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों पर प्यार का रंग सवार होने लगा।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines