रेस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘रेस 4’ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं खबर यह भी आ रही थी कि ‘रेस 4’ में सैफ अली खान एक बार फिर वापसी करने वाले हैं. इतना ही नहीं एक्टर रणबीर कपूर का भी मूवी के लिए नाम सामने आया था. हालांकि, अब खबर आ रही है कि एक्टर आमिर खान फिल्म ‘रेस 4’ में शामिल हो सकते हैं.
आमिर खान ‘रेस 4’ का होंगे हिस्सा?
फिल्मफेयर के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्म ‘रेस 4’ की स्क्रिप्ट भी सुन ली है और एक्टर को यह स्क्रिप्ट पसंद भी आई है और फिल्म में उन्होंने काफी दिलचस्पी भी दिखाई है. इतना ही नहीं आमिर चाहते हैं कि यह मूवी विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशक में बनाई जानी चाहिए. हालांकि, इन सभी चीजों के लेकर बात चल रही है. अगर सभी चीजें सही रही, तो एक्टर आमिर खान इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं और मूवी का नया चेहरा बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘Drishyam 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अजय देवगन फिर बनेंगे विजय सालगांवकर, परिवार के लिए करेंगे कुछ भी!
रेस फ्रेंचाइजी की फिल्में कब-कब रिलीज हुई हैं
आपको बता दें कि रेस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म Race साल 2008 में रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, बिपाशा बसु और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं दूसरा पार्ट 5 साल बाद साल 2013 में रिलीज किया गया था, इस मूवी में सैफ अली खान के साथ अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अमीषा पटेल, जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज अहम किरदार में नजर आई थी. दोनों पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी.
साल 2018 में रेस फ्रेंचाइजी की तीसरी मूवी ‘रेस 3’ रिलीज हुई थी. इस मूवी में सैफ अली खान की जगह सलमान खान को कास्ट किया गया था. इतना ही नहीं इस मूवी में कई नए कलाकार शामिल हुए थे, जिसमें बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह का नाम शामिल है. हालांकि, यह मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित नहीं हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, इन दिनों ‘रेस 4’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खबर आ रही है कि ‘रेस 4’ में आमिर खान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं. लेकिन अभी तक इन सभी कलाकारों की एंट्री और ‘रेस 4’ की पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन कई रिपोर्ट में दवा किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘Mirzapur: The Movie’ की एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट, जानें सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की साल 2027 में एक मूवी आने वाली है, जिसका टाइटल Silkyara 41 है. हालांकि, एक्टर की ओर से मूवी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ‘रेस 4’ में एक्टर का नाम आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
4 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
4 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
4 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
5 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
6 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
6 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
8 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
8 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines