Animal BTS: इन दिनों रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ खूब चर्चा में है। मेकर्स ने 28 सितंबर को अपकमिंग फिल्म का टीजर भी रिलीज किया है। ‘एनिमल’ के लिए फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और लोगों से बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।
अपकमिंग फिल्म की टीजर में अभिनेता बॉबी देओल की एंट्री ने भी हर किसी को हैरान किया। वहीं, अब बॉबी देओल ने अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ के सेट से एक बीटीएस फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- Vivek Oberoi से 1.55 करोड़ की ठगी; बिजनेस पार्टनर ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर दिया धोखा, गिरफ्तार
बॉबी देओल ने शेयर की फोटो
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ के सेट से अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्टर की फिटनेस अलग ही दिख रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इंस्टग्राम पर पोस्ट की फोटो में एक्टर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है।
बेहद हैंडसम लग रहे बॉबी देओल
साथ ही इस फोटो में बॉबी की बड़ी दाढी भी लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, अभिनेता ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शूट लाइफ किपिंग में फिट #AnimalKaEnemy #BehindTheScenes #Animal #Grind।
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, अब एक्टर की इस फोटो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि यू आर लुकिंग सुपर। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं अकेला हूं जो सोचता है कि लॉर्ड बॉबी एनिमल फिल्म में सभी पर भारी पड़ने वाले है। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि क्या लुक है @iambobbydeol। एक और यूजर ने लिखा कि ओएमजी कातिल बॉबी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्टर के पोस्ट पर कर रहे हैं।
1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
इसके साथ ही बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हालांकि ये फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी टक्कर सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और रजनीकांत की जेलर से होने वाली थी। हालांकि, निर्देशक ने फिल्म को दिसंबर तक पोस्टपोन करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अधूरा था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines