'किसी का हाथ नहीं…', पिता की याद में बॉबी देओल हुए इमोशनल, शेयर किया पोस्ट

Bobby Deol, Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहा हैं. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. हीमैन के निधन से अभी भी उबर नहीं पाए हैं.

Bobby Deol, Dharmendra

Bobby Deol, Dharmendra. image credit- social media

विज्ञापन

Bobby Deol, Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है. आज 8 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता 90 साल के हो जाते, लेकिन 24 नवंबर को ही धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बीच अब बॉबी देओल ने अपने पिता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि बॉबी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?

बॉबी देओल ने शेयर किया पोस्ट

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बॉबी ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए बॉबी ने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. बॉबी ने लिखा कि मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम,
आपकी सोच मैं ये लिख रहा हूं.

Advertisment

हर मुश्किल में, हर आंसुओं में…

बॉबी ने लिखा कि दुनिया में इतना प्यार नहीं जितना आपने हम सभी को दिया. हर मुश्किल में, हर आंसुओं में साथ निभाया,
हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया और ये सिर्फ हम सब के धरम कर सकते हैं. आप स्टार बनें तो सबको साथ लेके हाथ थाम के आगे बढ़े, किसी का हाथ नहीं छोडा.

प्यार करो तो आपके जैसा…

आपके हमारे पंजाब के दंगो का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया. ही-मैन हो आप सब के, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हो. आप ही से हमने सपने देखना सीखा, आप ही से हमने आत्मविश्वास करना सीखा, आपके संस्कार से हम देओल बने. दिल हो तो आपके जैसा, जुनून हो तो आपके जैसा, प्यार करो तो आपके जैसा, इंसान बनो तो आपके जैसा.

हम सबके धरम…

बॉबी ने लिखा कि पापा हो आप मेरे, लेकिन धरम हो आप हम सब के, आपके होने पर गर्व है. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे अनमोल पापा, आपको हमेशा हमेशा प्यार. बॉबी का ये पोस्ट इतना इमोशनल है कि यूजर्स भी इस पर कमेंट्स किए बिना नहीं रह पाए. कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन दिया है. गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और उनके निधन से सिनेमा के एक युग का अंत-सा हो गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ