BO Collection Day 1: ‘रक्षाबंधन 2022’ के मौके पर यानी 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार्स की दो अलग-अलग फिल्में रिलीज हुई हैं। एक तरफ ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) है। तो दूसरी तरफ मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) है। इन दोनों ही फिल्मों से इनके मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। आइए जान लेते हैं कि असल में बॉक्स ऑफिस पर किस मूवी ने बाजी मारी है।
दरअसल, कुछ समय पहले आई ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने गुरुवार को 12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आंकड़ों के मुताबिक बहुत कम है। इतना ही नहीं ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब बॉलीवुड की तीसरी बड़ी फिल्म बन चुकी हैं, जिसने पहले दिन सबसे ज्यादा कारोबार किया है।
और पढ़िए –Jasmin Bhasin ने प्यार पर दे दिया ऐसा ज्ञान, दंग रह गए फैंस
बताते चलें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की एक ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। फिल्म के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आखिरी बार आमिर खान को ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में देखा गया था। ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है।
बता दें कि, ‘रक्षा बंधन’ अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्मों में सबसे खस्ताहाल निकली है। इस फिल्म को ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बच्चन पांडे’ से भी खराब ओपनिंग मिली है। जानकारी के लिए ये भी बताते चलें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बजट 180 करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है। साथ ही ये 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं, ‘रक्षा बंधन’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है और यह 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। दोनों ही फैमिली ड्रामा फिल्में हैं, जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
और पढ़िए – Sapna Choudhary ने यूं मनाया रक्षाबंधन, इंटरनेट पर छाया वीडियो
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines