साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों के रीमेक बन चुके हैं. ओरिजनल फिल्मों के साथ-साथ रीमेक ने भी ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसके 9 भाषाओं में रीमेक बने हैं. वहीं 8 भाषाओं में ये फिल्म हिट रही लेकिन हिंदी में ये फ्लॉप साबित हुई. हालांकि फ्लॉप होने को बाद भी इस फिल्म के गाने काफी हिट रहे. आप इस फिल्म को ओटीटी पर भी अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
तेलुगु में हुई सुपरहिट
साल 2005 में आई इस तेलुगु फिल्म का नाम 'नुव्वोस्तानांते नेनोद्दांताना' है. सिद्धार्थ और तृषा कृष्णन की जोड़ी को इस फिल्म में ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था. 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. इसे इतना पसंद किया गया कि 8 और भाषाओं में फिल्म का रीमेक बनाया गया.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Pritam और Pedro आई पसंद? JioHotstar पर देखें ये 5 कॉमेडी फिल्में-सीरीज, हंसी नहीं रुकेगी!
---विज्ञापन---
इन भाषाओं में भी बनी फिल्म
तमिल में इस फिल्म को 'उनक्कुम एनक्कुम' के नाम से बनाया गया. इसके साथ ही कन्नड़ में 'नीनेल्लो नानल्ले' नाम से इस फिल्म का रीमेक बना. तेलुगु के साथ-साथ तमिल और कन्नड़ में भी इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं इस फिल्म को दूसरी भाषाओं में भी बनाया गया. बंगाली में 'आई लव यू', मणिपुरी में 'निंगोल थाजबा', ओड़िया में 'सुन चढ़ी मो रूपा चढ़ी', पंजाबी में 'तेरा मेरा की रिश्ता' और नेपाली में 'द फ्लैश बैक: फर्केरा हेर्दा' के नाम से फिल्म का रीमेक बनाया गया. इन सभी भाषाओं में ये फिल्म हिट साबित हुई.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ट्विस्ट! मिड वीक होगा डबल एविक्शन; ऑडियंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
---विज्ञापन---
हिंदी में रही फ्लॉप
वहीं हिंदी में भी इस फिल्म का रीमेक देखने को मिला. साल 2013 में 'रमैया वस्तावैया' के नाम से इस फिल्म को रिलीज किया गया. हालांकि ये फिल्म हिंदी में ज्यादा चल नहीं सकी. इस फिल्म में गिरीश कुमार और श्रुति हासन लीड रोल में दिखाई दिए. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद तो किया लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं इस फिल्म के बाद गिरीश कुमार ने भी बॉलीवुड से किनारा कर लिया था. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है.
---विज्ञापन---