Pritam and Pedro आई पसंद? JioHotstar पर देखें ये 5 कॉमेडी फिल्में-सीरीज, हंसी नहीं रुकेगी!
'प्रीतम एंड पेड्रो' जियोहॉटस्टार पर छाई हुई है. अगर आप इस सीरीज की तरह ही कामेडी से भरपूर फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं तो अपनी वॉच लिस्ट में जियोहॉटस्टार की 5 ऐसी फिल्में और सीरीज ऐड कर लें जिनमें कॉमेडी से भरपूर सीन्स मिलेंगे.

JioHotstar 5 Comedy Movies Series: जियोहॉटस्टार पर 'प्रीतम एंड पेड्रो' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अरशद वारसी और वीर हिरानी की इस सीरीज को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. अगर आप 'प्रीतम एंड पेड्रो' जैसी ही कॉमेडी स्टोरी देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की 5 फिल्में और सीरीज अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.
लाइफ हिल गई
2 / 66 एपिसोड्स की इस कॉमेडी सीरीज को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको कॉमेडी के साथ-साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, कुशा कपिला और मुक्ति मोहन लीड रोल में हैं. साल 2024 में इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया था.
लाफ्टर शेफ्स
3 / 6जियोहॉटस्टार का ट्रेंडिंग कुकिंग रियलिटी शो भी इस लिस्ट में शामिल है. 'लाफ्टर शेफ्स' के अभी तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं और इसे भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं. वहीं टीवी के जाने-माने सितारे इस शो में अपनी कुकिंग स्किल्स को दिखाते नजर आ रहे हैं.
जॉली एलएलबी 3
4 / 6अरशद वारसी और अक्षय कुमार की ये कॉमेडी फिल्म भी आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स भी आपको देखने को मिलेंगे. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं फिल्म में गजराज राव विलेन की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं.
रिजॉर्ट
5 / 672 एपिसोड्स की इस सीरीज को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको कॉमेडी के साथ-साथ कुकिंग के बारे में भी देखने को मिलेगा. ये सीरीज जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय कुमार राजेंद्रन, अबेनेया नेथ्रुन, थलाइवासल विजय और अमर कीर्ति लीड रोल में हैं.
पॉप कौन
6 / 6नुपूर सेनन और कुणाल खेमू की ये ड्रामा सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको कॉमेडी, कंफ्यूजन और थ्रिलर के सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं. नुपूर सेनन और कुणाल खेमू के साथ-साथ सीरीज में सौरभ शुक्ला, जॉनी लिवर, राजपाल यादव और अश्विनी कालसेकर भी मुख्य भूमिका में हैं.