Black Warrant On Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शशि कपूर के पोते जहान कपूर की वेब सीरीज ब्लैक वारंट (Black Warrant) ने गदर मचाया हुआ है। निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं जो 40 मिनट से ज्यादा के ही हैं। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी बहुत ही शानदार है जिसमें तिहाड़ जेल का काला चिट्ठा खोला गया है जिसे देखते ही आप भी कांप उठेंगे। आज हम इस सीरीज की वो 5 खूबियां बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़ आप भी इसे देखने का मन बना लेंगे। आइए जान लेते हैं फिर देर किस बात की…
1. तिहाड़ जेल का सच
ये पूरी वेब सीरीज जेलर सुनील गुप्ता और पत्रकार सुनेत्रा चौधरी द्वारा लिखी बुक ब्लैक वारंट के आधार पर बनी है। इसमें तिहाड़ जेल का वो सच दिखाया गया है जिसे देख हमारे रोंगटे खड़े हो गए। जेल में बंद कैदी कैसे अपने ग्रुप बना लेते हैं और अंदर आने वाले नए अपराधी उन गैंग का हिस्सा बनते हैं। एक तरफ क्रिमिनल अपने जुर्म की सजा भुगतने के लिए जेल जाते हैं, वहीं दूसरी जेल के अंदर ही अपराध हो रहे हैं जो पुलिस वालों की निगरानी में हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ कुछ रुपयों के लिए नजरअंदाज कर दिया जाता है।
2. तिहाड़ में कैदियों का रवैया
कैदी जो जुर्म की सजा पाने के लिए तिहाड़ जेल के अंदर जाते हैं, वहां अपना अलग ही गैंग बना लेते हैं। जो कमजोर होता है वो या तो मारा जाता है या फिर ताकतवर अपराधी की गुलामी कर अपना समय काटता है। खून खराबा, लड़ाई-झगड़ा और जेल के अंदर हो रहा भ्रष्टाचार खुलेआम दिखाया गया है जिससे इस बात का अंदाजा तो लग गया कि कैदी ही नहीं ऑफिसर भी अपराध की गंदगी में रंगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey के बेघर होने का जिम्मेदार कौन? इविक्शन के बाद हुआ शॉकिंग खुलासा
3. चार्ल्स शोभराज का अंदाज
बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज भी तिहाड़ जेल का कैदी होता है जिसका रुतबा किसी ऑफिसर से भी ज्यादा दिखाया गया है। कैसे वो अफसरों के काले कारनामों को रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता है और अपने काम निकलवाता है वो इस सीरीज में बखूबी दिखाया गया है।
4. रंगा-बिल्ला केस का सच
रंगा-बिल्ला फांसी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये वही अपराधी हैं जिन्होंने दो नाबालिग बच्चों (एक लड़का-एक लड़की) को बेदर्दी से मारा। पहले लड़की के साथ रेप किया और फिर उसे कैसे 21 बार चाकुओं से गोदा। इस सीरीज में उनकी फांसी भी दिखाई है कि कैसे फांसी के फंदे से झूलने के बाद भी बिल्ला की मौत नहीं होती और उसे एक पुलिस वाले के द्वारा मौत के सजा-ए-मौत दी जाती है। एक पल को तो आपके भी इस सीन को देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
5. जेलर सुनील गुप्ता का बेबाकपन
जहां एक तरफ अधिकतर पुलिस वाले कैदियों के रंग में ही रंगे दिखे, वहीं युवा जेलर सुनील गुप्ता ने अपने अलग और बेबाक अंदाज से सभी को इंप्रेस किया। कैसे लाख परेशानियों के बाद भी वो नहीं टूटे और अपने फर्ज को निभाते हुए नजर आए। इस रोल को शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने अदा किया है। जहान में शशि की छवि दिखाई दी जिससे एक बार फिर से पुरानी यादें ताजा हो गईं। अगर आपने अब तक नेटफ्लिक्स की इस सुपर सीरीज को नहीं देखा है तो अब देख लो।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले दिखा Avinash का दोगलापन, एक्सपोज हुआ लाडला
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines