Who Is Responsible Chahat Pandey Eviction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले नजदीक है 19 जनवरी को होने वाला है। वहीं 14वें हफ्ते में आने के बाद चाहत पांडेय (Chahat Pandey) का शॉकिंग इविक्शन हो गया। बेशक चाहत घर से बाहर हो गईं, लेकिन उसका बेघर होना मेकर्स के लिए कई सवाल छोड़ गया। आखिर कैसे चाहत को इविक्ट कर दिया इस सवाल में मेकर्स फंस गए हैं तो उन्होंने भी अपनी चाल चल दी है। अब इसका ठीकरा मेकर्स ने किसी के सिर तो मढ़ना ही था तो उन्होंने अपना काम कर दिया है। आइए जान लेते हैं कि कौन है मेकर्स के अनुसार चाहत के बेघर होने का जिम्मेदार…
कैसे हुआ चाहत का इविक्शन
इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं पूरे तीन लोग नॉमिनेट हुए थे, जिनमें रजत दलाल, चाहत पांडेय और श्रुतिका अर्जुन के नाम थे। श्रुतिका को तो जनता के वोटों के आधार पर इविक्ट कर दिया है, अब चाहत पांडेय भी घर से बेघर हो गई हैं। हैरानी की बात ये है कि उनके इविक्शन से पहले ही वोटिंग लाइन बंद कर दी गईं, फिर किस आधार पर पांडेय को बाहर किया। ऐसे में चाहत के फैंस का कहना है कि चाहत को वोटिंग के आधार पर नहीं बल्कि पर्सनल कारणों की वजह से बाहर किया है।
बिग बॉस ने निकाली है अपनी भड़ास
आपने शो देखा है तो आपको याद होगा कि फैमिली वीक में उनकी मां ने सीधे बिग बॉस पर आरोप लगाए थे कि जब अविनाश ने उनकी बेटी के चरित्र पर उंगली उठाई तो उन्होंने कोई स्टैंड नहीं लिया वहीं कशिश और अविनाश वाले मामले में अदालत ही लगा ली। ऐसे में बिग बॉस ने अपनी भड़ास निकाली है। हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
मेकर्स ने रजत को बताया चाहत के इविक्श का जिम्मेदार
अब मेकर्स ने अपने बचाव में एक बार फिर से पहले वाला दांव खेला है जो उन्होंने दिग्विजय राठी वाले इविक्शन के समय किया था। उस समय भी राठी के बेघर होने का सारा जिम्मा श्रुतिका के सिर मढ़ा गया था जिसके उन्हें बाद में भी गिल्ट रहा। बिग बॉस के फैन पेज SatyavadiLadki पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें रजत को चाहत के इविक्शन का जिम्मेदार ठहराया है। मेकर्स ने लिखा-रजत आपके मजबूत फैन बेस, वोट के हिसाब से कंटेस्टेंट चाहत का सफाया हो रहा है। ऐसे में लोगों ने कहा है कि मेकर्स चुप रहो, आप अपनी गलती दूसरों पर मत डालो आप चाहते तो चाहत घर पर होती।