Baba Siddique Murder Case: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला कई महीनों बाद फिर से चर्चा में आया है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने इस केस में कई महीनों बाद ऐसा बयान दिया है, जिससे फिर के केस को लेकर चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कि आखिर जीशान सिद्दीकी ने ऐसा क्या कहा है?
सलमान खान से लिंक?
दरअसल हाल ही में जीशान सिद्दीकी ने कहा कि सलमान खान से लिंक की वजह से बाबा सिद्दीकी की हत्या नहीं हुई। जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि एक बार एक डेवलपर ने उनके पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। गौरतलब है कि हाल ही में जीशान ने अपने पिता के हत्या मामले में पुलिस को कई लोगों के नाम बताए हैं। इस दौरान जीशान ने भाजपा नेता मोहित कंबोज का भी नाम लिया है।
Baba Siddique Murder Case
मोहित कंबोज का रिएक्शन
हालांकि, जीशान के इस बयान पर भाजपा नेता मोहित कंबोज का रिएक्शन भी आ गया है। मोहित कंबोज ने बाबा के मर्डर मामले में किसी भी तरह के लिंक से साफ इनकार किया है। अपने बयान में कमबोज ने कहा कि जीशान सिद्दीकी इस मामले को सनसनीखेज बना रहे हैं। कंबोज ने कहा कि इसके लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। बाबा और मेरी दोस्ती गहरी थी और उनकी हत्या वाले दिन भी मेरी उनसे बात हुई थी।
12 अक्टूबर 2024 की थी बात
मोहित ने कहा कि बांद्रा में रहने की वजह से हम दोनों 15 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। NDA का हिस्सा होने के साथ-साथ हम अक्सर कई मुद्दों पर बात किया करते थे। कंबोज ने कहा कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में दाखिल आरोपपत्र में मेरा नाम नहीं है। जीशान का कहना है कि मैंने बाबा के मर्डर वाले दिन यानी 12 अक्टूबर 2024 को उनसे बात की थी और ये सच है।
जीशान ने क्या कहा?
बाबा की हत्या मेरे लिए भी चौंकाने वाली थी। मैं तो उस दिन सहानुभूति जताने के लिए अस्पताल भी गया था और अब पुलिस को इस केस के तथ्य सामने लाने चाहिए। मोहित ने कहा कि इस केस के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस केस में जीशान ने पुलिस से कहा कि कई बिल्डर मेरे बाबा के टच में थे और मेरे बाबा काम के बाद डायरी लिखते थे। उनका कहना है कि मोहित एक परियोजना के सिलसिले में मेरे पिता से मिलना चाहता था।
यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni के बाद महाकुंभ पहुंचीं पूनम पांडे, किया ये वादा!
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
43 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines