Birthday Special: बॉलीवुड के ‘बाबा’ संजय दत्त, 29 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन (Sanjay Dutt Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस समेत सितारे भी ‘संजू बाबा’ को जन्मदिन की बधाइयां देते देखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) ने भी खास पोस्ट के जरिए पति और सुपरस्टार को बर्थडे की विशेज दी हैं।
और पढ़िए –Sanjay Dutt B’Day: संजू बाबा के पास है ये लग्जरी और एक्सपेंसिव चीजें, जानें
मान्यता दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Maanayata Dutt Instagram) पर संजू बाबा की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस पिक्चर में एक्टर, जिम के अंदर, वेट प्लेट उठाए अपने बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक वेस्ट, ब्लैक लोवर और सिल्वर चेन पहने अपने लुक को कम्पलीट किया है। साथ ही बाबा का ये फिट अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
संजय दत्त की फिट तस्वीर को साझा करते हुए पत्नी मान्यता ने कैप्शन में लिखा है,’हैप्पी बर्थडे माई रॉकस्टार!! हमेशा रॉक करें और इंस्पायर करते रहें!!’ इसके साथ मान्यता ने #endlesslove #love #grace #positivity #dutts #beautifullife #thankyougod जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।
और पढ़िए –अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं Bipasha Basu और Karan grover
मान्यता दत्त का पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है, और लोग इसपर बेहतरीन प्रतिक्रिया देते हुए बाबा को जन्मदिन की बधाइयां देते देखे जा रहे हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने कमेंट कर लिखा है,’हैप्पी बर्थडे सर।’ संजय दत्त को कुछ समय पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 (KGF2) में देखा गया था। वहीं, एक्टर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘शमशेरा’ में अपने खलनायक अंदाज से फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines