---विज्ञापन---

शाहरुख खान और पूरे कपूर फैमिली से भी ज्यादा अमीर थे संजय कपूर, जानें करिश्मा कपूर के एक्स पति की नेटवर्थ

बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे और उनकी संपत्ति कई बॉलीवुड सितारों से ज्यादा बताई जाती है।

---विज्ञापन---

करिश्मा कपूर के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन की खबर से बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों को गहरा झटका लगा है। संजय कपूर ने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी, जो 2016 तक चली। इसके बाद उन्होंने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी की। हालांकि लोग उन्हें करिश्मा के पति के तौर पर ज्यादा जानते थे। वे एक कामयाब और अमीर बिजनेसमैन थे, जिनकी दौलत कई फिल्म स्टार्स और करिश्मा के पूरे कपूर परिवार से कहीं ज्यादा बताई जाती है।

संजय कपूर की दौलत

फोर्ब्स के मुताबिक, संजय कपूर की कुल संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर यानी ₹10,300 करोड़ है। इतनी दौलत के साथ वो भारत के सबसे अमीर एक्टर्स से भी आगे थे। शाहरुख खान की संपत्ति करीब 880 मिलियन डॉलर यानी ₹7,700 करोड़ है। वहीं, कपूर परिवार की कुल दौलत करीब ₹2,000 करोड़ मानी जाती है, जो संजय की संपत्ति का केवल पांचवां हिस्सा है। करिश्मा कपूर की निजी संपत्ति लगभग ₹120 करोड़ है।

---विज्ञापन---

संजय कपूर का बिजनेस

संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी ‘सोना कॉमस्टार’ के चेयरमैन थे। यह कंपनी 1997 में उनके पिता सुरिंदर कपूर ने शुरू की थी, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम थे। ‘सोना’ नाम उनके दादा के ज्वेलरी के कारोबार से लिया गया था। 2015 में पिता के निधन के बाद संजय ने कंपनी को संभाला और इसे चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका जैसे देशों में फैलाया। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, आज इस कंपनी की वैल्यू ₹31,000 करोड़ है।

उनकी मौत और पारिवारिक जीवन

संजय कपूर की मौत लंदन में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुई। वे सिर्फ 53 साल के थे। उन्होंने पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी, जो 2000 तक चली, फिर उन्होंने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की और उनका एक बेटा भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- संजय कपूर की मौत पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, एक्ट्रेस ने कहा- ‘दुखद और अविश्वसनीय घटना’

First published on: Jun 14, 2025 11:37 AM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

News24 हिंदी

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola