अभिनेत्री बिपाशा बसु बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर बिपाशा को लेकर खूब बातें हुई। इस वीडियो में बिपाशा को उनके बढ़े हुए वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच अब एक्ट्रेस ने पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर बात की है। आइए जानते हैं कि क्या बिपाशा एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक के लिए तैयार हैं या नहीं?
बिपाशा ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हाल ही में बिपाशा बसु ने जूम के साथ बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने कमबैक पर बात करते हुए कहा कि मैं जब पर्दे पर वापसी करूंगी तो सबको पता लग जाएगा। मैं सभी को इंटरव्यू भी दूंगी और जो भी लोग जानना चाहते हैं वो बता दूंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें फिल्में बहुत याद आती है और वो ओटीटी का हिस्सा बनना चाहती हैं।
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
बिपाशा ने आगे कहा कि मैं शो में काम करना चाहती हूं क्योंकि वो अब बहुत ही मजेदार हैं। एक्ट्रेस ने वापसी पर हिंट देते हुए कहा कि हम जल्दी ही कुछ करेंगे। गौरतलब है कि बिपाशा ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में ‘जिस्म’, ‘ओमकारा’, ‘रेस’, ‘नो एंट्री’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। बिपाशा ने अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और अभय देओल के साथ साल 2001 की फिल्म ‘अजनबी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहा कपल
इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस की बात करें तो बिपाशा ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है और दोनों की मैरिड लाइफ बेहद शानदार है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम देवी है। साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। अब ये कपल एक हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहा है।
यह भी पढ़ें- CBFC की रडार पर आई Dhadak 2, फिल्म में 16 कट, किस सीन पर चली सेंसर की कैंची?
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines