Mika Singh Bipasha Basu Controversy: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में अपने एक बयान से बड़ी कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है। मीका सिंह ने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को लेकर जो कुछ कहा है, उससे हर किसी को झटका लगा है। सिंगर का कहना है कि बिपाशा और करण ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान परेशान कर दिया था। डबिंग के वक्त दोनों बहाने बनाते थे। करण और बिपाशा के नखरों के चक्कर में फिल्म का बजट बढ़ गया था।
क्या बिपाशा ने मीका सिंह को मारा ताना?
इतना ही नहीं मीका सिंह ने तो सरेआम ये तक कह दिया कि कई सालों से अपने इन्हीं टैंट्रम की वजह से ये दोनों घर बैठे हुए हैं। अब मीका का ये बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस भी सच जानने के बाद हैरान हैं। अब जब मीका सिंह ने करण-बिपाशा को लेकर इतना कुछ कहा है, तो कपल भी तो पलटवार करेगा ही। करण ने तो फिलहाल इस विवाद पर चुप्पी बनाई हुई है, लेकिन बिपाशा बसु ने एक पोस्ट शेयर कर इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया है।
बिपाशा बसु का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
बिपाशा बसु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे फैंस इग्नोर नहीं कर सकते। बिपाशा इस वक्त गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘टॉक्सिक्स लोग अराजकता पैदा करें, उंगलियां उठाएं, दोष मढ़ दें और जिम्मेदारी लेने से बचें। टॉक्सिसिटी और नेगेटिविटी से दूर रहें। भगवान सभी पर कृपा करें, दुर्गा दुर्गा।’ अपने इस पोस्ट में बिपाशा ने कहीं भी मीका सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इस पोस्ट को मीका सिंह से ही जोड़ रहे हैं।
Bipasha Basu
यह भी पढ़ें: ‘वक्त से पहले या नसीब से ज्यादा…’, Sanam Teri Kasam की सक्सेस पर क्या बोलीं पाक एक्ट्रेस?
क्या मीका पर भड़कीं बिपाशा बसु
बिपाशा का ये पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि इस कंट्रोवर्सी के बाद वो भड़की हुई हैं। उन पर और उनके पति पर जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं, उससे वो नाराज हैं। अब फैंस उस वक्त का इंतजार कर रहे हैं, जब करण और बिपाशा खुलकर इस मामले पर बात करेंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे। फिलहाल कपल ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
24 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
11 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines