Bipasha Basu Baby Shower: बिपाशा का करण को लेकर खुलासा, बोलीं- 'पापा बनने वाले हैं और अभी तक..

bips

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu), जो जल्द ही मां बनने जा रही हैं उन्होंने हाल ही में अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मिलकर दूसरा बेबी शावर (Bipasha Basu Baby shower) (गोद भराई) मनाया। इस पार्टी में बिपाशा ने बेबी पिंक कलर का गाउन पहन रखा था और उसमें भी वो काफी हॉट दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिपाशा बासु ने पार्टी के लिए बेबी पिंक कलर के फ्रंट स्लिट गाउन को चुना, जिसे उन्हें टाइनी बेबी पिंक कलर के हैंड बैग और खुले बालों के साथ स्टाइल किया। वहीं करण सिंह ग्रोवर ब्लू सूट और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए।
दोनों ने पैपराजी के साथ भी केक कटिंग किया, जिसका वीडियो (Bipasha Basu Baby shower Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इस दौरान बिपाशा ने कैमरे के सामने ही होने वाले पापा करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन सबकी हंसी फूट पड़ी। होने वाली मां ने होने वाला पापा की चुटकी लेते हुए कहा कि वो खुद अभी तक एक बच्चे हैं। इस पार्टी में बिपाशा के करीबी परिवार और दोस्त भी मौजूद थे। पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

बिपाशा करण की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, “पापा बनाने वाले हैं और अभी तक खुद ही बेबी हैं।” करण ने उन्हें घूरते हुए मीडिया से कहा “ओह? क्या तुम लोग हैरान हो? जैसे कि तुम्हें पता ही नहीं था!” फैन्स ने भी कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी।

विज्ञापन

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अगस्त में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। दोनों ने मैटरनिटी फोटोशूट से तस्वीरें साझा कर एक साथ अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी जाहिर की। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ