मुंबई: एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (karan Singh Grover) के घर किलकारी गूंज उठी है। कपल के घर नन्हीं परी आई है। दोनों ने 12 नवंबर को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी (Bipasha Basu delivers baby girl) का स्वागत किया। वहीं इस खुशखबरी की घोषणा करते हुए नए मम्मी-पापा ने बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है।
अभी पढ़ें – 42 साल की उम्र में 12 बच्चे, हॉलीवुड एक्टर Nick Cannon के इन महिलाओं से रहें हैं संबंध
बिपाशा और करण ने की बेटी के नाम की घोषणा
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए बेटी के जन्म की घोषणा की, जिसमें बच्ची के नन्हें पैरों को देखा जा सकता है। कपल ने बच्चे की इस तस्वीर को साझा करते हुए बेटी का नाम लिखा। इसपर पढ़ा जा सकता है कि बिपाशा और करण की बेटी का नाम ‘देवी बासु सिंह ग्रोवर’ (Devi Basu Singh Grover) है।
ये कपल शादी के छह साल बाद माता-पिता बन गए हैं। अगस्त में, दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंस किया था। एक्ट्रेस तब से फैंस को अपनी गर्भावस्था की यात्रा की झलकियां देती रही हैं। मम्मी पापा ने अपने पैरेंट्स बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की।
बिपाशा की गोद भराई
कुछ दिनों पहले, एक्ट्रेस ने अपने घर पर परिवार की मौजूदगी में गोद भराई की रस्में पूरी की। उन्होंने हिंदू और अंग्रेजी दोनों तरीके से अपनी गोद भराई की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल थे। गुलाबी रंग के गाउन में बिपाशा बसु ने बेबी शावर पार्टी होस्ट की। वहीं गुलाबी साड़ी में उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों के साथ गोदभराई की।
अभी पढ़ें – Mumbai News: शाहरुख खान नहीं, उनके बॉडीगार्ड को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोका
शादी के 6 साल बाद बने पेरेंट्स
आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
9 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
9 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
11 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines