Billi Billi Teaser: इन दिनों फैंस को सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।
इसलिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान भी आए दिन फैंस के लि फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर एक और अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस बहुत ही ज्यादा खुश हैं।
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’
बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला गाना नैय्यो लगदा रिलीज हो चुका है। साथ ही इस गाने को फैंस ने बहुत पसंद भी किया है। इसके साथ ही अब सलमान की फिल्म का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ (Billi Billi) का टीजर सामने आया है। साथ ही गाने की रिलीज डेट को भी साझा किया गया है।
2 मार्च को रिलीज होगा फिल्म का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली’
बता दें कि एक्टर सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के दूसरे गाने ‘बिल्ली बिल्ली’ का टीजर शेयर किया है। साथ ही इस 9 सेकंड के टीजर में सिर्फ दो बिल्ली नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्टर सलमान खान ने लिखा है कि- ‘फिल्म किसी का भाई किसी की जान से मेरा नया गाना 2 मार्च को रिलीज होगा।’ फिल्म के गाने का टीजर बहुत ही शानदार है और इसके लिए अब फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। साथ ही अब फैंस को 2 मार्च का इंतजार हैं।
और पढ़िए – पहली फिल्म ‘नैन्सी रानी’ की रिलीज से पहले Joseph Manu James का निधन, 31 साल के थे मलयालम फिल्म मेकर
ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान
बता दें कि इस साल यानी 2023 की ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके साथ ही फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही साल 2023 में एक्टर ‘टाइगर 3’ में भी काम करते नजर आएंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
46 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
3 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines