Bhojpuri Actress Seema Singh: भोजपुरी सिनेमा आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह (Seema Singh) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी राजग की सदस्यता ली हुई थी और पार्टी ने उन्हें सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से टिकट दिया था. एक्ट्रेस ने नामांकन भी भर दिया था. लेकिन चुनाव आयोग की ओर से इसे रद्द कर दिया गया. ऐसे में राजग बिना चुनाव लड़े ही एक सीट हार गई. ये सीमा के साथ ही पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है.
सीमा सिंह का चुनावी मैदान में उतरना और नामांकन रद्द हो जाना कई सवाल पैदा करता है कि आखिर वो वजह क्या रही है, जिसकी वजह से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. क्योंकि नामांकन एक तरह का फॉर्म होता है, जिसमें कैंडिडेट अपना और संपत्ति के साथ ही शिक्षा का ब्यौरा देता है. लेकिन, नामांकन रद्द करने के पीछे की जो वजह सामने आ रही है कि वो बताया जा रहा है कि इसमें कोई गलती हुई थी. लेकिन सवाल ये है कि ऐसी क्या गलती हुई जो चुनाव आयोग ने सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया? सीमा पहली बार चुनावी मैदान में थीं. ऐसे में ये उनके लिए बड़ा झटका है. एक्ट्रेस की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है कि सच में कोई गलती हुई या फिर कोई साजिश है.
यह भी पढ़ें: ‘आई है दिवाली’, दीपावली से पहले आम्रपाली दुबे के भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई धूम, विक्रांत सिंह संग मनाया जश्न
नामांकन रद्द होने पर साधी चुप्पी
नामांकन रद्द होने के बाद जब सीमा सिंह से न्यूज 24 ने इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उनसे बात हो नहीं पाई. उनके करीबी ने कहा कि वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है. उनके लिए ये बहुत ही बड़ा सदमा है. मैदान में उतरने से पहले ही सीट हार जाना किसी के लिए भी बुरे सपने की तरह है. सीमा सिंह को हमने अप्रोच करने की कोशिश की तो उनसे बात नहीं हो सकी. ऐसे में उनका चुप रहना बहुत सवाल खड़े करता है. क्योंकि कोई एक फॉर्म भरने में गलती कैसे कर सकता है और गलती भी हुई होगी तो क्या हुई होगी? हालांकि, ये अभी साफ नहीं हो पाया है. अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.
चिराग पासवान को कमजोर करने की नीति तो नहीं?
बता दें कि भोजपुरी के बड़े स्टार्स बीजेपी में हैं. दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन जैसे सितारे शामिल हैं. इस बार के चुनाव में पवन सिंह के नाम को लेकर चर्चा जोरों पर थी कि वह भी चुनावी मैदान में हो सकते हैं लेकिन, उनका नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में था. वहीं, खेसारी लाल यादव ने आरजेडी से नामांकन दाखिल किया है. वह छपरा से चुनावी मैदान में हैं.
यह भी पढ़ें: 35 लाख का सोना, 3 करोड़ की कार, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव, कभी दूध बेचकर करते थे गुजारा
साजिश या सच में हुई कोई गलती?
अब ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि भोजपुरी के बड़े स्टार्स इन दोनों पार्टी में है. वहीं, चिराग पासवान बिहार के मजबूत कैंडिडेट में से एक हैं. अब यहां पर सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने के बाद सवाल यहां पर ये भी खड़ा होता है कि कहीं ये कोई राजनैतिक साजिश तो नहीं है? ताकि चिराग पासवान को कमजोर किया जा सके. चूंकि सीमा सिंह की छवि भोजपुरी दर्शकों के बीच एक आइटम क्वीन की भी है. कहीं, इसका असर तो नहीं कि उन्हें राजनीतिक करियर शुरू होने से पहले ही रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है. खैर अब ये तो उनके रिएक्शन के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर चुनाव आयोग ने उनके नामांकन में ऐसी क्या गलती पाई कि नामांकन ही रद्द करना पड़ गया.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार राकेश मिश्रा के साथ दिखेगी आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री? इवेंट में साथ दिखे दोनों स्टार्स
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
44 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines