Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर माहौल काफी गरम हो गया है. पवन सिंह की बीजेपी में वापसी के बाद से चर्चा जोरों पर है कि एक्टर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि, अभी तक यह ऑफिशियल नहीं हो पाया है कि वह किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. अभी ये मामला ठंडा हो पाता उससे पहले राजनीतिक गलियारे में एक और भोजपुरी स्टार का नाम चर्चा में आ गया है. इस लिस्ट में अक्षरा सिंह का नाम शामिल हो गया है.
दरअसल, बिहार चुनाव 2025 की चर्चा के बीच अक्षरा सिंह का नाम तब सुर्खियों में आ गया, जब उन्होंने बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात की झलकियों को सोशल मीडिया पर साझा की. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर करके इसकी जानकारी दी. फोटो में उनके साथ गिरिराज सिंह नजर आए. अक्षरा ने पोस्ट को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा और इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. उन्होंने इसमें लिखा, ‘आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ.’
यह भी पढ़िए: खेसारी लाल का छूटा साथ, तो अब अरविंद अकेला कल्लू संग ‘प्रेम विवाह’ करेंगी काजल राघवानी!
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
अक्षरा सिंह की गिरिराज सिंह संग पोस्ट सामने आने के बाद ही लोगों ने भी इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दी. कईयों ने तो उनसे सवाल किए कि क्या वह पवन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी? लेकिन, बात यहां पर ये भी क्लीयर है कि ये संभव कैसे है क्योंकि बीजेपी में खुद पवन हैं तो दोनों एक ही टिकट पर एक ही सीट से कैसे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. हालांकि, अगर अक्षरा बिहार चुनाव में किस्मत आजमाती हैं और पवन भी चुनावी मैदान में आते हैं तो यहां पर दोनों का आमना-सामना होना संभव है. ऐसे में देखना होगा कि मुलाकात के बाद दोनों का रिएक्शन कैसा होगा. बहरहाल, अन्य लोगों ने अक्षरा के बिहार चुनाव में उतरने के कयास लगाए हैं. हालांकि, इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है. देखना होगा कि अगर ऐसा होता है तो ये औपचारिक ऐलान कब तक होता है.
यह भी पढ़िए: ‘समाज में भ्रम फैलाया’, पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने दिया जवाब, ज्योति बोलीं- ‘क्या सच है क्या झूठ…?’
यहां देखिए अक्षरा सिंह की पोस्ट
2023 में प्रशांत किशोर के साथ आई थीं नजर
आपको बता दें कि बीजेपी में ज्यादातर भोजपुरी स्टार्स हैं. इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे दिग्गज के नाम शामिल हैं. वहीं, मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी ऑफर मिलने पर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. गौरतलब है कि साल 2023 में अक्षरा सिंह को पिता बिपिन सिंह के साथ प्रशांत किशोर के मंच पर देखा गया था. इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि अक्षरा सिंह जन सुराज में शामिल हो सकती हैं. हालांकि, उस समय भी ऐसा कुछ नहीं हुआ था.
यह भी पढ़िए: ‘कितना गिरोगे…’, ज्योति सिंह के सपोर्ट में आए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह को लेकर कहा- ‘उनका चमचा नहीं हूं’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
10 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
12 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines