Bhojpuri News: खेसारी लाल का छूटा साथ, तो अब अरविंद अकेला कल्लू संग 'प्रेम विवाह' करेंगी काजल राघवानी!

Kajal Raghwani Bhojpuri Movie Prem Vivah: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं लेकिन, उनकी मूवी खेसारी लाल यादव के साथ नहीं बल्कि दूसरे अभिनेता के साथ आ रही है. चलिए बताते हैं उन्हें किसका साथ मिला है.

Kajal Raghwani, Kajal Raghwani Bhojpuri Movie Prem Vivah

काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म 'प्रेम विवाह' (Photo- Kajal Raghwani Team)

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जब भी फिल्मों का ऐलान होता था तो खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हो जाते थे. लेकिन, आज वो जोड़ी टूट चुकी है. दोनों के बीच लंबा विवाद रहा है. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा. अंत में ये जोड़ी टूट गई. लेकिन, काजल ने इस विवाद के बाद काम करना बंद नहीं किया. उन्होंने अन्य स्टार्स के साथ काम किया है. अब उन्हें अरविंद अकेला कल्लू का साथ मिला है, जिनके साथ वह ‘प्रेम विवाह’ कर रही हैं. इसकी शूटिंग शुरू भी हो चुकी है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

युवा दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) जल्द ही काजल राघवानी के साथ स्क्रीन पर जोड़ी जमाते हुए नजर आने वाले हैं. इस जोड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. जहां, स्टारकास्ट और क्रू के साथ इंडस्ट्री के कई दिग्गज भी मौजूद रहे. मालूम हो कि रौशन सिंह, इससे पहले भोजपुरी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दे चुके हैं और अब एक बार फिर से नई जोड़ी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का मन बना चुके हैं.

लीक से हटकर होगी भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’

फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं, जबकि शर्मिला आर. सिंह इस फिल्म की सह-निर्माता हैं. निर्माता रौशन सिंह ने फिल्म को लेकर जानकारी साझा की कि हमारी फिल्में लीक से हटकर होती हैं, जो ना सिर्फ भोजपुरी में मनोरंजन स्तर बढ़ा रहा है बल्कि हमारे क्राफ्ट को सराहा भी जा रहा है. इसलिए हमारी फिल्में मल्टी स्क्रीन पर भी दिखाए जाने लगी हैं. उसी कड़ी में यह एक और बेहतरीन फिल्म होगी.

भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की स्टार कास्ट

बहरहाल, अगर भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, राम सुजान सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रीना रानी, श्रद्धा नवाल, अनीता रावत, अनामिका पांडे, साहिल सिद्दीकी, धीरेंद्र धर्मा, दीपिका सिंह, सपना यादव, सुप्रिया, शबनम, सनी, धर्मेंद्र, अंकिता, मुस्कान और आशीष यादव जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं.

Kajal Raghwani Bhojpuri Movie Prem Vivah

भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की कहानी

इसके अलावा अगर ‘प्रेम विवाह’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि समाज में रिश्तों, परिवार और सामाजिक परंपराओं की गहराई को को दिखाया गया है. फिल्म में मनोरंजन, संगीत, इमोशन और एंटरटेनमेंट के मसाले का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की नई जोड़ी स्क्रीन पर क्या धमाल मचाती है. क्योंकि खेसारी के साथ काजल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ