Bigg Boss Winner MC Stan Confirm Breakup: ‘बिग बॉस 16‘ (Bigg Boss 16) के विनर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने आज अपने फैंस को एक बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बेहद बुरी खबर सुनाई है। उनके इस पोस्ट ने रैपर के चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। किसी ने जो अपने सपने में भी नहीं सोचा था अब वो हो गया है। दरअसल, अब एमसी स्टैन और उनकी गर्लफ्रेंड बूबा के ब्रेकअप की खबर सामने आई है। खुद अल्ताफ तडवी उर्फ एमसी स्टैन ने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
बिग बॉस में दिखी थी बूबा के लिए दीवानगी
बता दें, जब रैपर सलमान खान (Salman Khan) के शो का हिस्सा बने थे तो उन्हें कई बार गर्लफ्रेंड के लिए प्यार का इजहार करते हुए देखा गया था। एमसी स्टैन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो अपनी बूबा से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। इतना ही नहीं जब भी वो शो में निराश महसूस करते तो अपनी गर्लफ्रेंड के कपड़े छूकर उससे हिम्मत लेने की कोशिश करते थे। कई बार लोगों के चिढ़ाने पर भी वो साफ कहते थे कि वो बूबा से ही शादी करेंगे। यहां तक कि ‘बिग बॉस 17’ में जब वो गेस्ट बनकर आए थे तब भी सलमान खान ने उनसे सवाल किया था कि क्या तुम्हारा अभी भी बूबा से रिश्ता है या ब्रेकअप हो गया?
रैपर एमसी स्टैन ने किया बूबा से ब्रेकअप
अब की ब्रेकअप की अनाउंसमेंट
इसके जवाब में उस दौरान भी रैपर ने कहा था कि वो आज भी साथ हैं। लेकिन अब लगता है इनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। इसलिए तो अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बता दें, ये कोई अफवाह नहीं है बल्कि खुद एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पर उन्होंने हार्ट ब्रेक वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा ब्रेकअप। साथ ही उन्होंने इस स्टोरी पर अपने ब्रेकअप के कारण का भी खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey पर कैब ड्राइवर ने लगाए संगीन आरोप, वीडियो हुआ वायरल
क्या है ब्रेकअप का कारण?
इस पोस्ट में एमसी स्टैन ने लिखा, ‘यहां तक कि सबसे मजबूत फीलिंग भी खत्म हो जाती है जब इग्नोर किया जाता है या फिर फॉर ग्रांटेड ले लिया जाता है।’ उनका ये पोस्ट देख सभी लोग दंग रह गए। अचानक इस खबर से सभी को बड़ा झटका लगा है। लेकिन इसके बाद रैपर ने जो किया वो देखकर उनके फैंस और भी ज्यादा चौंक गए। दरअसल, उन्होंने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करने के कुछ ही देर बाद अपने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया। अब उन्होंने ये क्यों किया इस बात का जवाब तो बस उन्हीं के पास है। लेकिन फैंस अब ये देखकर हैरान हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
9 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
10 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
11 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
13 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines