Bigg Boss vs Chhoriyan Chali Gaon concept Difference: सलमान खान का शो बिग बॉस और छोरियां चलीं गांव में कॉमन चीजों की बात की जाए तो दोनों रियलिटी शो हैं, जहां सरवाइव के लिए कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग चुनौतियों को सामना करना पड़ेगा। एक और मुख्य कॉमन बात यह है कि दोनों शो के मुख्य कंटेस्टेंट में ज्यादातर फिल्म, टीवी या सोशल मीडिया से जुड़े सेलिब्रिटी होते हैं। Chhoriyan Chali Gaon में अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ, और ऐश्वर्या खरे जैसे नाम शामिल हैं, वहीं बिग बॉस की टेंटटिव लिस्ट में कई मुख्य नाम हैं। दोनों शो में एक ही मुख्य होस्ट हैं। बिग बॉस में सलमान और Chhoriyan Chali Gaon में रणविजय इस भूमिका में हैं।
दोनों शो में टास्क जीतने के बाद ही आगे की राह
कॉमन चीजों में एक और बात है कि दोनों शो में कंटेस्टेंट टास्क जीतने के बाद ही आगे बढ़ेंगे। नॉमिनेशन, डेंजर जोन और एलिमिनेशन दोनों शो में मिलते जुलते होंगे। बेहतर परफार्म करने वाला कंटेस्टेंट आगे जाएगा और कम प्रदर्शन पर बाहर होना तय है। वहीं, ड्रामा, इमोशनल सीन और आपस में झगड़े दोनों शो में बराबर देखने को मिलेंगे। एक और कॉमन चीज वैसे टाइमिंग की है, हर बार बिग बॉस करीब अढ़ाई महीने चलता है, लेकिन इस बार बिग बॉस करीब चार महीने तक चलेगा, वहीं Chhoriyan Chali Gaon 72 दिन तक चलेगा।
ये भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon: मुर्गियां पकड़ने उतरीं छोरियां, किसी ने मारी बाजी, तो किसी की लग गई क्लास
Bigg Boss vs Chhoriyan Chali Gaon में कांसेप्ट अलग
बिग बॉस और छोरियां चलीं गांव में मुख्य अंतर इनके कान्सेप्ट का है। छोरियां चलीं गांव में जहां मशहूर सेलेब्स एक्ट्रेस को गांव की चुनौतियों का सामना करने के लिए उनके घरों में भेजा गया है, जहां 11 छोरियां ग्रामीण घरों में रहते हुए वहां की मुसीबतों का सामना कर रही हैं। वहीं, बिग बॉस के लिए एक अलग से भव्य सेटअप बनाया जाता है, जहां 15 कंटेस्टेंट 150 कैमरे की निगरानी में एक घर में रहते हैं और दिनरात उनकी एक्टीविटीज पर फैंस की निगाह होती है। वे साथ रहते हैं, टास्क करते हैं, खाना खाते हैं।
टास्क अलग-चुनौतियां अलग
छोरियां चलीं गांव में मिलने वाले टास्क ज्यादातर शारीरिक होते हैं, जैसे पहले दो दिन की बात की जाए तो पहले दिन जहां लड़कियों ने भैंस का दूध निकालना सीखा और फिर इसी को लेकर सभी के बीच मुकाबला हुआ। ऐसे ही दूसरे दिन दिन में सभी ने मुर्गी पकड़ना सीखा, बाद में इसी पर आधारित उनका टास्क था, लेकिन बिग बॉस में ज्यादातर टास्क मानसिक होते, जैसे नॉमिनेशन से बचना आदि। सुविधाओं की बात की जाए तो छोरियां चलीं गांव में कंटेस्टेंट ग्रामीण जीवन जीने को मजबूर हैं, जबकि बिग बॉस में उन्हें घर में हर सुविधा मिलती है। छोरियां चलीं गांव में केवल एक्ट्रेस शामिल हैं, वहीं बिग बॉस में एक्टर भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस’ में कब-कब दिखे एक्स कंटेस्टेंट्स? 4 तो दोबारा उतरे खेल के मैदान में
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines