Bigg Boss OTT 3 Wild Card Contestants: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। अब तक चार लोग घर से बेघर हो चुके हैं, जबकि इस हफ्ते के मिड वीक एलिमिनेशन के लिए 5 लोग नॉमिनेट हो चुके हैं। इनमें लवकेश कटारिया, विशाल पांडेय, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी और अरमान मलिक के नाम शामिल हैं। इस बीच बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है। खबर है कि यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं। आपको बता दें कि लक्ष्य से पहले भी दो लोग जोगिंदर यादव और ब्रिष्टि समादर के नाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल पुष्टि अब तक नहीं की गई है।
कौन हैं यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी?
जाहिर है कि इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में सेलेब्स से ज्यादा यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर ने घर में एंट्री ली है। लक्ष्य चौधरी भी पेशे से यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर हैं। वो ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाते हैं। इसके अलावा उनके रोस्ट वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। दरअसल, लक्ष्य अक्सर अपने वीडियो में किसी स्टार या फिर किसी शो को रोस्ट करते हुए नजर आते हैं। यूट्यूब पर उनके 2.88 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: 750 रुपये के लिए कभी नाइट क्लब में गाती थीं Usha Uthup, फिर कैसे बनीं इंडिया की पॉप सिंगर?
इन दो कंटेस्टेंट के नाम भी चर्चा में
यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी के अलावा जोगिंदर यादव और ब्रिष्टि समादर को लेकर भी चर्चा है कि वो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकते हैं। जहां जोगिंदर पेशे से यूट्यूबर हैं तो वहीं ब्रिष्टि समादर पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर और मॉडल हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। इसके अलावा यूथ के बीच में ब्रिस्ट्री काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से किसे शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मिलती है। इसके अलावा राखी सावंत का नाम भी सामने आ रहा है।
मुनीषा खटवानी हुईं थी बेघर
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के दूसरे हफ्ते में दो लोग घर से बेघर हुए थे। जहां मिड वीक एलिमिनेशन में पौलोमी दास को घर से बेघर होना पड़ा था, वहीं वीकेंड के वार में मुनीषा खटवानी की शो से छुट्टी हो गई। बता दें कि मुनीषा को इस हफ्ते घरवालों के फैसले के तहत शो से बाहर होना पड़ा था। सभी 8 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से सना सुल्तान और मुनीषा खटवानी बॉटम 2 में आई थीं। इसके बाद घरवालों ने बिग बॉस के कहने पर अपना फैसला सुनाया था, जिसमें मुनीषा खटवानी को घर से बेघर होने के लिए सबसे ज्यादा वोट्स मिले थे।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines