Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में बीती रात वीकेंड का वार काफी इंटरेस्टिंग रहा। शो के होस्ट अनिल कपूर ने जहां सना मकबूल और विशाल पांडे की जमकर क्लास लगाई और उन्हें रिएलिटी चेक दिया। वहीं शो में मेहमान बनकर आईं पायल मलिक ने विशाल पांडेय को एक्सपोज करते हुए उनकी काफी क्लास लगाई। पायल ने शो में आकर सीधे-सीधे विशाल पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने जिस तरह से कृतिका मलिक को लेकर बात कही है, वो बाहर गलत तरीके से सामने आई है। साथ ही उन्होंने विशाल से पूछा कि अगर आपने कहा कि आपको भाभी (कृतिका) पसंद हैं तो आपने गिल्टी वाली बात क्यों कही? वहीं पायल के इन आरोपों पर विशाल खुद को डिफेंड करते हुए दिखाई दिए। आइए जानते हैं कि विशाल ने क्या कहा?
पायल मलिक ने विशाल पर उठाए सवाल
बता दें कि बीती रात वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने पायल मलिक को बतौर गेस्ट शो में बुलाया था। शो में आने के बाद पायल ने सबसे पहले विशाल पांडेय पर सवाल उठाए। पायल ने विशाल से पूछा कि ‘आपने लवकेश कटारिया के साथ एक बातचीत में कहा था कि मुझे इस बात का गिल्ट है, लेकिन मुझे कृतिका भाभी पसंद हैं।’ आपने ऐसा क्यों कहा? आपकी इस बात से बाहर कितनी गलत चीजें आ रही हैं। ये सुनते ही कृतिका और अरमान शॉक्ड हो जाते हैं। इसके बाद पायल विशाल की तरफ से कही गईं सारी बातें बताती हैं, जो उन्होंने कृतिका को लेकर कहा था।
यह भी पढ़ें: जेल गए, मुस्लिम से हिंदू बने, 22 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी; जानें ट्रेजिडी किंग से जुड़ी 5 बातें
विशाल ने खुद को किया डिफेंड
पायल मलिक, विशाल से कहती हैं कि कृतिका उनकी बहन हैं आप किसी महिला के लिए ऐसे कैसे बोल सकते हैं? इसपर विशाल खुद को डिफेंड करते हुए कहते हैं कि उन्होंने बहुत अच्छे सेंस में कहा था कि कृतिका भाभी उन्हें पसंद हैं। इसके बाद पायल कहती हैं कि ‘अगर आपने अच्छे सेंस में कहा था तो आपने गिल्टी वर्ड का यूज क्यों किया? अगर वाकई आप पसंद करते हैं अच्छे तरीके में तो आपको गिल्ट नहीं होना चाहिए।’ इसपर विशाल कहते हैं कि वो अपनी मां की कसम खाकर कह रहे हैं कि उनका गलत इंटेशन नहीं था। उन्होंने गिल्टी वर्ड किसी और बात के लिए यूज किया था। इसके अलावा लव के कान में इसलिए कहा था कि उन्हें डर था कि उनकी बातों को बाहर गलत तरीके से न लिया जाए।
अरमान ने गुस्से में विशाल को मारा थप्पड़
उधर, पायल की बात को सुनकर अरमान मलिक भी भड़क जाते हैं और विशाल को काफी कुछ सुनाते हैं। कृतिका भी विशाल पर सवाल उठाती हैं, जिसके बाद विशाल रोने लग जाते हैं। हालांकि मामला ज्यादा गंभीर होते देख अनिल कपूर इस बात को वहीं खत्म कर देते हैं। वहीं आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान मलिक गुस्से में विशाल को काफी कुछ सुनाते हैं। दोनों में हुए झगड़े के बाद अरमान, विशाल को थप्पड़ मार देते हैं। अब देखना होगा कि क्या हिंसा करने के बाद अरमान को शो से बाहर किया जाता है?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines