News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला वीकेंड का वार एपिसोड हो गया है। इस एपिसोड में शो के होस्ट अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ लगाई है। अनिल कपूर ने पहले हफ्ते खाने और राशन को लेकर घर में हुए कलेश पर कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई है। अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें पूरे घर के दो रूप देखने को मिले। एक तो खाना न मिलने से पहले का था और दूसरा रूप खाना न मिलने के बाद का था। उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बाहर से शो के लिए काफी तैयारी करके आए हैं।
इसके बाद अनिल सभी घरवालों से ये पूछते हुए नजर आते हैं कि क्या वजह थी जो राशन पर घर में इतनी लड़ाई देखने को मिली। सभी घरवाले अपनी-अपनी राय रखते हैं और फिर अनिल उन्हें समझाते हैं कि कौन कहां गलत था।
अनिल कपूर ने सना मकबूल को भी उनके कॉन्ट्रेक्ट वाली बात को लेकर डांट लगाई है। अनिल कपूर ने पूछा कि क्या सना और बाकी कंटेस्टेंट्स का कॉन्ट्रेक्ट अलग-अलग है। इस दौरान अनिल ने सना को बार-बार टोकते हुए कहा कि सना ऐसे कैसे बोल सकती हैं कि मेरे कॉन्ट्रेक्ट में स्टारवेशन नहीं लिखा है।
अनिल कपूर ने सना को लताड़ लगाते हुए ये भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे सना जानबूझकर पूरे घर में सबसे अलग दिखना चाहती हैं। होस्ट ने ये भी पूछा कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी तो थे उन्होंने ऐसा क्यों नहीं कहा।
इस दौरान सना मकबूल को उनकी फेक दोस्ती को लेकर भी कमेंट किया गया। अनिल ने कहा बाकियों की दोस्ती पर जनता को कोई शक नहीं है। लेकिन आपकी विशाल और लवकेश के साथ दोस्ती रियल नहीं लगती।
इस दौरान लवकेश कटारिया पर भी अनिल ने जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा आपका रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा था जैसे आप पहले के सीजन देखकर आए हो। अनिल ने बार-बार विशाल और लवकेश को एक ही सदस्य बताया और कहा कि ये दोनों को एक ही सदस्य हैं। इसके अलावा उन्होंने लवकेश को उनके बार-बार बाहर से सपोर्ट मिलने की बात कहने पर भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा अगर हिम्मत है तो बोलो मुझे एल्विश आर्मी से कोई सपोर्ट नहीं चाहिए।
यह भी पढ़ें: झूठी हैं प्रेग्नेंसी की खबरें… Sonakshi Sinha पति संग क्यों गईं हॉस्पिटल? सच्चाई आ गई सामने
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।