हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Armaan Malik के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे Vishal Pandey? बिग बॉस के घर से बाहर आते ही किया खुलासा

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर आते ही विशाल पांडे ने थप्पड़ कांड पर अरमान के खिलाफ एक्शन लेने पर बात की है। जी हां, विशाल ने साफ कर दिया है कि क्या वो अरमान के खिलाफ केस दायर करेंगे या नहीं?

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को जल्दी ही उसका विनर मिल जाएगा। फिनाले वीक में शो का जबरदस्त माहौल बना हुआ है। इन दिनों शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का पत्ता साफ हुआ है। ऐसे में जाहिर है कि विशाल और शिवानी घर के बाहर में तमाम बातें करेंगे। वहीं, अगर इस सीजन के थप्पड़ कांड की बात करें तो विशाल ने घर से बाहर आकर इस पर बात की। जी हां, विशाल ने अपने हालिया इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है कि क्या वो अरमान मलिक पर कोई कार्रवाई करेंगे? आइए आपको बताते हैं…

अरमान के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर आने के बाद विशाल पांडे ने Filmymantra को दिए अपने इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया है। इस दौरान जब विशाल से पूछा गया कि थप्पड़ कांड के चलते क्या वो अरमान पर कोई कार्रवाई करेंगे या बाद में कोई केस लेने का प्लान है, तो विशाल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा तो मैं बता दूंगा। विशाल ने कहा कि अभी मैं सोचूंगा इस बारे में।

इमोशनली सपोर्ट किसने किया?

इतना ही बल्कि इस इंटरव्यू में विशाल ने थप्पड़ कांड पर बात करते हुए आगे कहा कि सबसे पहले मैं इस पर साई को क्रेडिट देना चाहता हूं, क्योंकि उसने मुझे जरूरत से ज्यादा जकड़ कर रखा था और इसके अलावा मैंम सना मकबूल को थैंक कहना चाहता हूं क्योंकि उसमें मुझे इमोशनली बहुत सपोर्ट किया। हां, इसके बाद मुझे फील हो रहा था कि नहीं मैं ऐसा नहीं हूं और फिर वो गुस्से से ज्यादा एक इमोशन में बदल गया। इसके अलावा विशाल ने अपने मेंटल पीस पर बात करते हुए कहा कि अभी मुझे घर से बाहर आए दो ही दिन हुए हैं। मैं फोन भी बहुत कम देख रहा हूं।

जब बाहर आना ही था तो थप्पड़ मार ही देते?

इस पर विशाल ने कहा कि वो इविक्शन मेरे लिए बहुत शॉकिंग था। हां, अगर मुझे पता होता कि उसने मेरे पापा को लेकर बोला है, तो फिर मैं मार के जरूर आता। अगर मुझे कहीं ये भी कुछ भी पता लगता, तो एक थप्पड़ तो जरूर खाता, क्योंकि आपके पापा को डिसरिस्पेक्ट नहीं कर सकता। इसके बाद विशाल से सवाल किया गया कि क्या आप अरमान और कृतिका के साथ चीजें क्लियर करेंगे। इस पर विशाल ने कहा कि नहीं, कभी नहीं, मुझे उनके टच में भी नहीं रहना। मुझे अभी कुछ नहीं पता, लेकिन मैं उनसे किसी तरह के टच में नहीं रहना चाहता।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3 के घर के अंदर कृतिका, तो बाहर पायल का ड्रामा, Armaan Malik की बीवी ने अब कर डाला एक और फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें