Bigg Boss OTT 3 के घर के अंदर कृतिका, तो बाहर पायल का ड्रामा, Armaan Malik की बीवी ने अब कर डाला एक और फैसला

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि शो का फिनाले वीक चल रहा है और शो के तीसरे सीजन को जल्दी ही उसका विनर मिल जाएगा। हालांकि शो के बाहर पायल मलिक भी खूब चर्चा में है और हर रोज कुछ ऐसा कर रही है, जिससे वो लाइमलाइट में बनी रहें।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में चल रहा ड्रामा दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हालांकि शो के फिनाले में अब बस कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में जाहिर है कि घर में मौजूद हर एक कंटेस्टेंट बेहद सावधानी से इस गेम को खेलें। ना सिर्फ बिग बॉस के घर का ड्रामा बल्कि शो के बाहर अरमान मलिक की पहली बीवी पायल भी लाइमलाइट में आने का कौई मौका नहीं छोड़ रही है। अरे भई ऐसा हमारा नहीं बल्कि इंटरनेट यूजर्स का कहना है।

पायल का नया फैसला

पायल और कृतिका के लिए लोग चर्चा कर रहे हैं कि दोनों का ड्रामा ही खत्म नहीं होता और सुर्खियों में रहने के लिए दोनों कुछ ना कुछ करती रहती हैं। हालांकि इस बीच अब पायल मलिक ने एक और लेटेस्ट व्लॉग वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें उन्होंने फिर से एक फैसला कर डाला। इसमें भी देखने वाली बात ये होगी कि क्या पायल इस बार भी अपनी कही बात से मुकर जाएगी या फिर वो सच में इस पर कायम रहेगी?

विज्ञापन

फिर रोती नजर आई अरमान की पहली बीवी

पायल मलिक ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कहती हैं कि कृतिका मेरी वजह से रो रही है। इसके बाद व्लॉग वीडियो में पायल अपने बच्चों के बारे में बात करती हैं और फिर वो अपने फोन पर कृतिका का एक वीडियो देखती है और इमोशनल फील करती हैं। इस दौरान उनके घरवाले उन्हें समझाते हैं कि आप रो क्यों रहे हो? आप बहुत हिम्मत वाली हो, ऐसे परेशान होने से कुछ नहीं होगा।

मेरा फोन बंद करके रख दो और मुझे फोन ही मत दो- पायल

इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि आफ क्यों परेशान होते हो? और क्यों ये सारी चीजें देखते हो? आप ये सब देखना ही बंद कर दो और टाइम से सो जाया करो। इसके बाद पायल सामने रखे अपने फोन को उठाती हैं और कहती हैं कि मेरा फोन बंद करके रख दो और मुझे फोन ही मत दो। फर सब पायल को समझाते हैं कि आप बस अपनी सेहत खराब कर रहे हो और किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी पायल को समझाते ही नजर आए।

पायल ने दिया लोगों के कमेंट्स का जवाब

हालांकि इसके बाद इसी व्लॉग में पायल के हाथ में एक फोन नजर आता है और वो कहती हैं कि गाइज आप लोगों के बहुत सारे कमेंट्स आए थे और इनका जवाब देना जरूरी है। इसके बाद पायल हर बार की तरह लोगों के कमेंट्स पढ़ती है और उनका जवाब देती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ