हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 में ये शख्स है दोस्ती पर 'कलंक'! जिसे भी अपना माना उसी को मारा डंक

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Friendships: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में बवाल है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा, पहले टास्क के दौरान गाली-गलौज, फिर ट्रिपल एविक्शन और अब बाहरवाला कंटेस्टेंट पर घर में मचा एक और संग्राम। सना मकबूल और विशाल के एक कांड के चलते इनपर बरस पड़े घरवाले लेकिन ये पहली बार नहीं है जब विशाल के चलते उनका कोई दोस्त फंसा हो। इससे पहले भी विशाल अपने दोस्तों को बिग बॉस की डांट का पात्र बनवा चुके हैं। इस रिपोर्ट में जानिए।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Friendships: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में महज 24 घंटे में ही ट्रिपल एविक्शन देखने को मिल गया। पहले वीकेंड का वार पर दीपक चौरसिया को बाहर का रास्ता दिखाया गया फिर अगले ही दिन बिग बॉस ने सना सुल्तान और अदनान शेख भी घर से बाहर हो गए। इसके बाद घरवाले भी काफी हैरान रह गए क्योंकि सीधे ही 3 कंटेस्टेंट शो के बाहर हो गए। इसी बीच अब विशाल पांडे की दोस्ती पर कई सवाल उठने लगे हैं। विशाल पांडे ने ऐसा आखिर क्या कर दिया कि लवकेश, सना मकबूल और अदनान के साथ उनकी दोस्ती पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

सना मकबूल को विशाल ने पड़वाई डांट

दरअसल विशाल पांडे ने हाल ही में सना मकबूल के बाहरवाला कंटेस्टेंट बनने के बाद उनसे बाहरवाला कंटेस्टेंट पर चर्चा की। सना मकबूल को बिग बॉस ने विशाल, रणवीर और अदनान के बाद नया बाहरवाला बनाया। इसके तुंरत बाद ही विशाल सना से इस पर बात करने लगे। बातों ही बातों में सना मकबूल ने विशाल के उनके बाहरवाला होने का हिंट दे दिया। इसके बाद बिग बॉस ने सना-विशाल को डांट लगाते हुए पूरे घर को सजा सुना दी। दूसरे घरवालों ने सना मकबूल और विशाल को ब्लेम करते हुए काफी कुछ सुना दिया।

सना मकबूल से पहले लवकेश को फंसाया

सना मकबूल से पहले कुछ इसी तरह से लवकेश कटारिया को भी बिग बॉस ने बाहरवाला कंटेस्टेंट को तौर पर फायर करते हुए सबके सामने एक्पोज कर दिया था। लवकेश कटारिया जब बाहरवाला सदस्य थे तब उनके साथ भी विशाल पांडे ने ही बाहरवाला होने पर चर्चा की थी। विशाल ने लवकेश से कहा था कि मुझे पता है कि तू ही बाहरवाला है। लवकेश और विशाल की इस चर्चा के बाद बिग बॉस ने बड़ा एक्शन लेते हुए लवकेश को फायर कर दिया था। हालांकि फिर बाद में सीक्रेटली लवकेश को फिर से बाहरवाला चुना गया था।

विज्ञापन

 

अदनान के ऊपर लगाया कैंसल का स्टैंप

वीकेंड का वार पर विशाल को जब लवकेश और अदनान के बीच में किसी एक को चुनना था तो उन्होंने अदनान पर कैंसल की स्टैंप लगा दी थी, जिससे अदनान जो घर के बाहर से ही विशाल के दोस्त हैं वो काफी नाराज नजर आए थे। हालांकि इसके बाद विशाल ने अदनान को काफी समझाया और कहा कि घर के बाहर वो उनके दोस्त ही रहेंगे।

इन तीनों ही मामलों से एक बात को साफ-साफ नजर आती है कि विशाल पांडे अपने ही दोस्तों को कहीं ना कहीं फंसाते नजर आते हैं। पहले लवकेश, फिर अदनान और अब सना मकबूल को भी विशाल के चलते बिग बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मौत से चंद मिनटों पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आखिरी तस्वीर, फैंस को दिया ये आखिरी मैसेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola