Bigg Boss OTT 3 Top 5 Contestants: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही अब शो के टॉप 5 को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे टॉप 5 में इसे लेकर अब लोग अपनी-अपनी राय शेयर करने लगे हैं। अब शो में सिर्फ 9 कटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें से कोई एक शो का विजेता बनेगा। अब शो में टॉप 5 को लेकर ‘द खबरी’ ने बड़ा दावा किया है। अपनी लिस्ट शेयर करते हुए अब ‘द खबरी’ ने शो के टॉप 5 बताए हैं जो ऑडियंस के वोटों के हिसाब से भी है और मेकर्स की अपनी पसंद भी शामिल है। कौन जीतेगा शो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं।
लवकेश कटारिया होंगे ऑडियंस के विनर?
‘द खबरी’ की लिस्ट के मुताबिक वोटों के मामले में लवकेश कटारिया का दूर-दूर तक कोई तोड़ नहीं है। एल्विश यादव की आर्मी और लवकेश के खुद के फैंस उन्हें भर-भर के वोट्स दे रहे हैं। नॉमिनेशन में जब भी लवकेश कटारिया का नाम आ रहा है, वो सभी कंटेस्टेंट्स को बड़े मार्जन से मात दे रहे हैं। पॉपुलेरिटी के मामले में लवकेश का कोई जवाब नहीं है। इसलिए लिस्ट में नंबर 1 पर लवकेश कटारिया हैं जिन्हें ऑडियंस की तरफ से ह्यूज सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि मेकर्स की चॉइस में लवकेश का नाम नहीं आ रहा है।
सना मकबूल होंगी मेकर्स की विनर?
इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर सना मकबूल हैं जिनके चांस शो को जीतने के सबसे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। वोटों के मामले में सना मकबूल जहां दूसरे नंबर पर हैं वहीं मेकर्स की चॉइस के मामले में वो पहले नंबर पर हैं। यानी शो को जीतने के लिए वो मेकर्स की पहली पसंद बताई जा रही हैं। सना मकबूल हर मुद्दे पर अपनी काफी स्टॉन्ग पर्सेनेलिटी को दर्शकों के सामने दिखाते हुए नजर आई हैं।
रणवीर शौरी को मेकर्स का सपोर्ट
तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी का नाम है जिन्हें ऑडियंस के वोट्स भले ही उतने ना मिले लेकिन मेकर्स के टॉप 3 में रणवीर का नाम जरूर शामिल है। रणवीर को मेकर्स काफी पसंद करते हैं जिसकी वजह है उनका गेम में हमेशा योगदान देते रहना।
साई केतन राव भी टॉप 3 में?
ऑडियंस के वोटों के आधार पर साई केतन राव को नंबर 3 का स्पॉट मिला है। साई केतन राव को जनता बाहर से काफी पसंद कर रही है, वो पहले दिन से घर के अंदर बिल्कुल एक जैसे ही रहे हैं। जैसे वो पहले दिन थे बिल्कुल वैसे ही साई केतन आज भी हैं। उनके बर्ताव में जरा भी बदलाव नहीं आया है।
टॉप 5 में अरमान मलिक भी?
अरमान मलिक को जहां जनता की तरफ से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है वहीं मेकर्स की वो फेवरेट चॉइस बने हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह रही है अरमान का शो को लगातार कंटेंट देते रहना। अरमान घर में कुछ ना कुछ कलेश करते ही रहते हैं जिससे उनका स्क्रीन टाइम घर में सबसे ज्यादा होता है।
नंबर 4 पर विशाल पांडे?
मेकर्स के हिसाब से विशाल पांडे शायद टॉप 5 में नहीं होंगे लेकिन जनता के वोटों की बात करें तो वो नंबर 4 का रैंक डिजर्व करते हैं। विशाल को फैंस का काफी सपोर्ट है वो लगातार घर में अपनी गेम भी दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh ने Bigg Boss OTT 3 में रचा इतिहास, 1 हफ्ते में ही बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
18 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines