Shivani Kumari Reveal About Bad Habit In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ (Bigg Boss OTT 3) में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में आए कंटेस्टेंट्स भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे करते रहते हैं। यही वजह है कि शो फैंस की ज्यादा से ज्यादा अटेंशन ग्रैब कर रहा है। बात करें अगर शिवानी कुमारी की तो इस ‘गांव की छोरी’ ने जब से बिग बॉस ओटीटी में एंट्री की है, कभी लड़ाई-झगड़े तो कभी दूसरों की मिमिक्री कर शिवानी शो में लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट दे रहे हैं। वैसे तो शो के दौरान शिवानी अपने गांव से जुड़ी अपनी यादों को हमेशा फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। पिछले एपिसोड में उन्होंने अपनी एक गंदी लत के बारे में खुलासा किया जिसे सुनकर अन्य घरवाले भी शॉक्ड रह गए। आइए जानते हैं कि शिवानी कुमारी को बचपन में क्या गंदी लत थी?
बाजरा चुराकर ले जाती थीं स्कूल
पिछले एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी ने अन्य घरवालों के साथ अपने बचपन से जुड़े किस्से को शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो स्कूल जाती थीं, उस वक्त उन्हें एक बुरी लत लग गई थी। ये लत चोरी की थी। शिवानी ने कहा कि ‘एक बार वो स्कूल जा रही थीं, तब उन्होंने घर से बाजरा चुराकर उसको थैले में करके अपने बैग में रख लिया था। जब उनकी दीदी ने बैग उठाया तो उन्हें बैग काफी भारी लगा।’ शिवानी ने आगे बताया कि उनकी दीदी और मां ने उनसे पूछा कि बैग में क्या है? इस पर शिवानी ने कहा कि बैग में किताबें हैं। इसके बाद उनकी मां को शक हुआ और उन्होंने बैग की तलाशी ली तो उसमें से बाजरा की थैली निकली।
यह भी पढ़ें: जब जी करदा’ के लिए Tamannaah Bhatia ने पार की सारी हदें, इस एक सीन के लिए हो गईं थी न्यूड
बताया क्यों करती थीं चोरी?
शिवानी ने आगे बताया कि उनके बैग में बाजरा देख उनकी मां ने उनकी खूब पिटाई की। उन्होंने यह भी बताया कि वो चोरी क्यों करती थीं? शिवानी ने बताया कि उनके घरवाले उन्हें स्कूल जाते वक्त पैसे नहीं देते थे, इसलिए वो बाजरा बेचकर मिले उन पैसों से स्कूल में खाने-पीने की चीजें खरीदती थीं। उन्होंने बताया कि अब भले ही वो चोरी नहीं करती हों लेकिन घर में रखी खाने-पीने की चीजों पर वो आज भी हाथ साफ कर लेती हैं।
शादी करने के लिए पहुंचा था लड़का
शिवानी ने आगे बताया कि बचपन में उनके घर एक लड़का आया था खूब सारे गिफ्ट लेकर। उस वक्त किसी को कुछ समझ नहीं आया। दोबारा फिर वो लड़का सोने के गहने लेकर शिवानी का हाथ मांगने उनके घर पहुंच गया। शिवानी ने बताया कि वो लड़का उनके गांव का था और उनसे शादी करना चाहता था। हालांकि उनकी मां ने उस लड़के को घर से भगा दिया। शिवानी की इन बातों को सुनकर अन्य घरवाले भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
13 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
32 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines