Shivani Kumari Neighbour Shocking Revelation: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वक्त यूपी के औरैया की छोरी शिवानी कुमारी का दम-खम देखने को मिल रहा है। घरवालों समेत ऑडियंस को भी शिवानी खूब एंटरटेन कर रही हैं। शिवानी को लोग उनकी देशी भाषा के लिए काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही साथ उनकी सादगी और भोलेपन के भी लाखों दीवाने हैं।
‘शिवानी दलित हैं इसलिए सपोर्ट नहीं करेंगे’
वहीं दूसरी तरफ शिवानी की पड़ोसन पंडिताइन चाची का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ‘जे भारत नयूज’ चैनल को दिए इंटरव्यू में पंडिताइन चाची जो शिवानी के पड़ोस में ही रहती हैं वो बिग बॉस में शिवानी को देखकर ज्यादा खुश नहीं हुई हैं। उनकी पड़ोसन का कहना है कि क्योंकि शिवानी दलित हैं इसलिए वो उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही हैं। शिवानी की मां को लेकर पड़ोसन ने कहा कि हम लोगों को उसने बहुत प्रताड़ित किया है। उन्होंने कहा कि जिस घर में शिवानी का परिवार रहता है वो कौन सा इनके नाम है। शिवानी की पड़ोसन ने दावा किया है कि उन्होंने मकान पर कब्जा किया हुआ है। इनके पास इनके घर का कोई भी कागज नहीं है।
‘शिवानी के वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं’
शिवानी के वीडियोज को लेकर पंडिताइन चाची ने कहा कि कभी-कभी अगर फोन पर आ जाए तो हम देख लेते हैं, वैसे हमें कोई दिलचस्पी नहीं है शिवानी का वीडियो देखने में। एक वीडियो में शिवानी की पड़ोसन ने तो यहां तक दावा कर दिया कि शिवानी गरीब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी शिवानी को सपोर्ट नहीं करती हूं।
शिवानी की मां ने दिया तगड़ा जवाब
वहीं पंडिताइन चाची का जवाब देते हुए शिवानी की मां ने इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि हमने किसकी जमीन हड़प ली है, हमें ये जानना है। शिवानी की मां ने पड़ोसन के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा अगर ऐसा है कि हमारे पास 50 बीघा जमीन है तो आधी वो ले ले हमसे जो ऐसा दावा कर रही है। उन्होंने कहा शिवानी इतनी बड़ी स्टार हो गई इसलिए इनसे हजम नहीं होता। वो गांव का नाम रोशन कर रही है इन्हें तो गर्व करना चाहिए। ये लोग उल्टा ही बोलते हैं।
यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh ने Bigg Boss OTT 3 में रचा इतिहास, 1 हफ्ते में ही बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
28 mins agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 hr agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
5 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
6 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
8 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
9 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
9 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
11 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
12 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines