Shivani Kumari के पड़ोसियों का शॉकिंग खुलासा, पंडिताइन चाची बोली- कसाई से...

Shivani Kumari Neighbour Shocking Revelation: बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवानी कुमारी ने झंडे गाढ़ दिए हैं। उन्हें अब तक दर्शकों ने खूब प्यार दिया है लेकिन उन्हीं के गांव से उनकी पड़ोसन ने शिवानी और उनके परिवार को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पड़ोसन ने दावा किया कि शिवानी गरीब नहीं है, उनके परिवार ने जमीन पर भी कब्जा किया हुआ है। पंडिताइन चाची के बयान पर अब शिवानी की मां का भी बयान सामने आया है।

Shivani Kumari Neighbour Shocking Revelation

Shivani Kumari Neighbour Shocking Revelation

Shivani Kumari Neighbour Shocking Revelation: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वक्त यूपी के औरैया की छोरी शिवानी कुमारी का दम-खम देखने को मिल रहा है। घरवालों समेत ऑडियंस को भी शिवानी खूब एंटरटेन कर रही हैं। शिवानी को लोग उनकी देशी भाषा के लिए काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही साथ उनकी सादगी और भोलेपन के भी लाखों दीवाने हैं।

विज्ञापन

‘शिवानी दलित हैं इसलिए सपोर्ट नहीं करेंगे’

वहीं दूसरी तरफ शिवानी की पड़ोसन पंडिताइन चाची का बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ‘जे भारत नयूज’ चैनल को दिए इंटरव्यू में पंडिताइन चाची जो शिवानी के पड़ोस में ही रहती हैं वो बिग बॉस में शिवानी को देखकर ज्यादा खुश नहीं हुई हैं। उनकी पड़ोसन का कहना है कि क्योंकि शिवानी दलित हैं इसलिए वो उन्हें सपोर्ट नहीं कर रही हैं। शिवानी की मां को लेकर पड़ोसन ने कहा कि हम लोगों को उसने बहुत प्रताड़ित किया है। उन्होंने कहा कि जिस घर में शिवानी का परिवार रहता है वो कौन सा इनके नाम है। शिवानी की पड़ोसन ने दावा किया है कि उन्होंने मकान पर कब्जा किया हुआ है। इनके पास इनके घर का कोई भी कागज नहीं है।

विज्ञापन

‘शिवानी के वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं’

शिवानी के वीडियोज को लेकर पंडिताइन चाची ने कहा कि कभी-कभी अगर फोन पर आ जाए तो हम देख लेते हैं, वैसे हमें कोई दिलचस्पी नहीं है शिवानी का वीडियो देखने में। एक वीडियो में शिवानी की पड़ोसन ने तो यहां तक दावा कर दिया कि शिवानी गरीब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी शिवानी को सपोर्ट नहीं करती हूं।

विज्ञापन

शिवानी की मां ने दिया तगड़ा जवाब

वहीं पंडिताइन चाची का जवाब देते हुए शिवानी की मां ने इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि हमने किसकी जमीन हड़प ली है, हमें ये जानना है। शिवानी की मां ने पड़ोसन के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा अगर ऐसा है कि हमारे पास 50 बीघा जमीन है तो आधी वो ले ले हमसे जो ऐसा दावा कर रही है। उन्होंने कहा शिवानी इतनी बड़ी स्टार हो गई इसलिए इनसे हजम नहीं होता। वो गांव का नाम रोशन कर रही है इन्हें तो गर्व करना चाहिए। ये लोग उल्टा ही बोलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ