Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। हालांकि अब घर में कुछ ऐसा हुआ है, जो घरवालों के चाहने वालों को हजम नहीं होगा। अब भई जब शो में शिवानी कुमारी ने कुछ ऐसी हरकत कर दी है, तो भला कंटेस्टेंट्स के चाहने वाले को कहां ये रास आएगा। जी हां, सामने आई जानकारी तो कुछ ऐसा ही कह रही है। इसके साथ ही ये भी सवाल है कि क्या इस हरकत के बाद शिवानी कुमारी घर से बेघर हो जाएंगी? आइए आपको बताते हैं कि आखिर शिवानी ने अब ऐसा क्या कर दिया है, जो उसके घर से बाहर जाने की नौबत आ गई है।
शिवानी ने घर में दिया धक्का
दरअसल, द खबरी, बिग बॉस ओटीटी 3 से जुड़े पल-पल के अपडेट शेयर कर रहा है। इस बीच द खबरी ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो घरवालों के चाहने वालों की चिंता बढ़ा रहा है। जी हां, इस पोस्ट में कहा गया कि उफ, मैंने यह गलती से किया! मैजिक वेल टास्क के दौरान, एक्टिविटी एरिया में सबसे पहले एंट्री करने के लिए, शिवानी ने गलती से एक प्रतियोगी को धक्का दे दिया, जो बुरी तरह गिर गया और घायल हो गया! आपके अनुसार यह प्रतियोगी कौन है? अब उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। जी हां, इंटरनेट यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन देने लगे।
कौन हैं ये घरवाला?
जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि शो में शिवानी ने पौलोमी दास को धक्का दिया है। जी हां, कहा जा रहा है कि जब शो में टास्क को पूरा करने के लिए शिवानी और पौलोमी जा रहे थे, तो इस दौरान शिवानी के धक्के की वजह से पौलोमी नीचे गिर गई। हालांकि इस पर शिवानी ने सफाई दी कि पौलोमी अपनी हील्स की वजह से गिरी है, लेकिन भई पौलोमी को चोट लगी है, तो वो कैसे चुप रह सकती थी।
बिग बॉस ने अभी तक नहीं दिया कोई रिएक्शन
जी हां, शो में पौलोमी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर बिग बॉस ने शिवानी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, तो वो शो छोड़ देंगी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान शिवानी ने भी कहा कि उसको भी चोट लगी है। हालांकि शिवानी की बात को कुछ घरवालों ने ज्यादा सीरियसली नहीं लिया और कहा कि ये सब को हमदर्दी के लिए कर रही है। बता दें कि इस पर अभी तक बिग बॉस की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं हैं। देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस इस पर क्या फैसला लेते हैं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: क्या घर में होगी ‘भूख हड़ताल’? ड्यूटी चार्ट देख पछता रहे घरवाले
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines