Bigg Boss OTT 3: क्या घर में होगी ‘भूख हड़ताल’? ड्यूटी चार्ट देख पछता रहे घरवाले

Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नया ट्विस्ट आ गया है। जी हां, सामने आए वीडियो क्लिप को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि अब शो में हड़ताल होने वाली है। साथ ही सवाल ये भी है कि क्या घरवाले अपने हिस्सा का काम करेंगे?

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: मशहूर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि अब शो में अब नया तमाशा देखने को मिला है। जी हां, सामने आए एक वीडियो क्लिप को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि अब घरवाले हड़ताल पर चले जाएंगे या फिर कंटेस्टेंट्स आपसी सहमति से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। दरअसल, शो में जब अरमान कहते हैं कि अब कोई कच्ची रोटी ना बनाए, अगर ऐसा होगा तो वो नहीं खाएंगे, तो इस पर नैजी ने कहा कि पहले हम कुछ नहीं कर रहे थे। अभी हमने बनाना शुरू किया है, इसमें थोड़ा टाइम लग सकता है, तो एडजस्ट तो करना होगा। हालांकि अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें अरमान कह रहे हैं कि वो तो काम करवाएंगे।

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

दरअसल, हाल ही में जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक लेटेस्ट वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता कि पायल मलिक कहती हैं कि बिग बॉस आज हम खाना नहीं खाएंगे और इसके बाद रात में भी नहीं खाएंगे। इसके आगे पायल कहती हैं कि मैं आटा बनाकर आई हूं कि वो रोटी बना लेंगे, उनको आटा बनाना नहीं आता।

विज्ञापन

अरमान ने किया पहली बीवी को सपोर्ट

पायल कहती हैं कि कल रात को भी तो बनाई है उसने रोटियां, चंद्रिका के साथ, तब किसी ने बोला कुछ। इसके बाद अरमान अपनी बीवी के सपोर्ट में आते हैं कि और कहते हैं कि भाई किसी को लड़ाई चाहिए ना, तो मैं करता हूं ना, तो पायल कहती हैं कि नहीं अब लड़ाई नहीं करनी। इस पर अरमान कहते हैं कि कैसी बात कर रही है यार, मैं बनवाऊंगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

क्या घरवाले करेंगे अपना-अपना काम?

फिर अरमान गुस्से से कहते हैं कि जब तुम खाना बना रहे थे, तो पूरी दुनिया रोटी खा रही थी। अब वो बना रहा है, तो मैं तो रोटी खाऊंगा, चावल क्यों? अरमान आगे कहते हैं कि मैं यहा व्रत के लिए थोड़ा बैठा हूं, सारा दिन बॉथरूम साफ किए मैंने, जिसे जो ड्यूटी दी है, उससे वो करवाऊंगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही ये भी सवाल है कि क्या बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में ‘भूख हड़ताल’ होगी? या घरवाले अपने हिस्से का काम करेंगे? अब इसके लिए आप पूरा शो देख सकते हैं।

विज्ञापन

गॉसिप टाउन में हो रही शो की चर्चा

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर इस टाइम जबरदस्त माहौल बना है। गॉसिप टाउन में शो को लेकर खूब बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स शो को लेकर तमाम तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि इन सबमें सबसे बड़ी बात ये है कि कौन बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर होगा। जी हां, कौन होगा वो जो शो की ट्रॉफी घर लेकर जाएगा। अब भई ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कौन होगा शो का विनर?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ