Sana Sultan Eviction Interview: बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने के बाद अब सना सुल्तान ने कंटेस्टेंट्स को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर बात की है। लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, विशाल पांडे के अलावा कई कंटेस्टेंट्स को लेकर सना सुल्तान ने बयान दिया है। क्या कुछ कहा है सना सुल्तान ने इस रिपोर्ट में जानिए।
एविक्शन पर सना का बयान
सना ने इंटरव्यू में अपने एविक्शन को लेकर कहा कि बिग बॉस एक कॉन्ट्रोवर्शियल शो है और इस शो नें 1 महीना बिताना बिना किसी कंट्रोवर्शियल के ये अपने आप में ही काफी बड़ी बात थी। मेरे लिए यही बड़ी जीत थी। जब से मैं बाहर आई हूं तब से फैंस के काफी मैसेज आ रहे हैं कि वो मुझे बहुत मिस करेंगे।
वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी उर्दू का काफी मजाक बनाया। घर में लोगों द्वारा उनके आला शब्द को लेकर मजाक बनाने पर सना सुल्तान ने कहा कि मेरी जुबान पर ये शब्द चढ़ा हुआ है। मैं कई सालों से ये शब्द बोलती आई हूं तो मैं किसी के लिए खुद को बदल नहीं सकती।
अरमान मलिक पर बरसीं सना सुल्तान
अरमान मलिक ने घर में साई केतन राव को सना सुल्तान को लेकर भड़काया था। इस पर सना ने कहा कि ‘मैंने ईमानदारी से अपनी दोस्ती घर में निभाई है। साई केतन राव और नेजी दोनों ही मेरे काफी अच्छे दोस्त थे। मेरे माता-पिता ने मुझे यही शिक्षा दी है। अरमान जी काफी हद तक कामयाब हुए साई केतन का ब्रेनवॉश करने में और ये बात मैं उन्हें जाते-जाते कहकर आई हूं। लेकिन मैंने अपनी तरफ से दोस्ती निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी’।
विशाल को थप्पड़ पड़ने पर बोलीं सना
घर में अरमान और विशाल के थप्पड़ कांड पर सना सुल्तान ने कहा कि ‘मैं विशाल को 5-6 साल से जानती हूं, मुझे लगा था कि वो कहीं ना कहीं ऐसा नहीं कह सकते लेकिन जब लवकेश ने उसी को कन्फर्म किया तो मैंने भी विशाल को गलत कहा लेकिन बाहर आकर जब मैंने क्लिप देखा तो समझ आया कि विशाल ने जो कहा वो उतना भी बड़ा नहीं था जितना उसका मुद्दा बना दिया गया। अरमान का थप्पड़ मारना बिल्कुल गलत था लेकिन शायद अपनी पत्नी को लेकर वो थोड़े जज्बातों में बह गए। पर फिर भी उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।’ इसके अलावा उन्होंने लवकेश और विशाल की दोस्ती पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा- ‘विशाल जितना लॉयल है लवकेश के लिए बदले में लवकेश कटारिया विशाल की दोस्ती में उतना लॉयल नहीं है।’
अरमान घर का विलेन- सना सुल्तान
सना सुल्तान ने अपने इंटरव्यू में अरमान मलिक की धज्जियां उड़ा दी हैं। उन्होंने अरमान को फेक और चमचागिरी करने वाला कंटेस्टेंट बताया है। उन्होंने कहा- ‘अरमान मलिक को मैं घर से बाहर आते हुए मैं बहुत बड़ा टैग देकर आई हूं, मैं उन्हें विलेन ऑफ द हाउस कहकर आई हूं। मुझे जैसे खुदा ने बनाकर भेजा है मैं बिल्कुल खुश हूं। अरमान के बारे में ही बात करते हुए सना ने कहा कि वो तो फुटेज के लिए कैमरे पर कुछ भी कहते हैं। किसी का हक नहीं है मुझे बोले कि मैं छोटी हूं, मेरी शक्ल ऐसी है। जबकि मैं बता चुकी थी मुझे दिक्कत है बचपन से मुझे पैर में हील पहननी ही होती है।’
अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक की शादी को लेकर सना सुल्तान ने कहा कि जितना भी मैंने बाहर से देखा है मुझे समझ नहीं आया कि कैसे एक औरत अपने पति को शेयर कर सकती है। लेकिन घर के अंदर मैंने देखा कि पायल और कृतिका के बीच काफी प्यार है। अगर वो तीनों खुश हैं तो किसी का हक नहीं बनता उनकी लाइफ पर कुछ भी कमेंट करने का। पायल एक स्टॉन्ग लेडी है लेकिन अरमान बहुत ज्यादा हिपोक्रेट हैं।
यह भी पढ़ें: Adnaan Shaikh ने Bigg Boss OTT 3 में रचा इतिहास, 1 हफ्ते में ही बना दिया खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
7 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines