हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss में ट्रॉफी नहीं किसी और मकसद से गए थे Naezy? बाहर आते ही कर दिया खुलासा

Bigg Boss OTT 3 Runer-UP Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 के रनर-अप नैजी ने शो से बाहर आते ही खुलासा कर दिया है कि वो शो में क्यों गए थे? अगर आप भी नैजी से शो में जाने की वजह जानना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
Naezy

Bigg Boss OTT 3 Runer-UP Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल रही हैं और नैजी पहले रनर-अप बनकर घर से बाहर आए हैं। जहां सना मकबूल विनर बनने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं, तो वहीं, नैजी ने भी अपने सफर पर बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही नैजी ने ये भी खुलासा किया है कि वो बिग बॉस में जिस मकसद के लिए गए थे, वो पूरा हो गया है।

नैजी ने शेयर किया वीडियो

शो से बाहर आने के बाद नैजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नैजी शो में बिताए अपने सफर के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नैजी कह रहे हैं कि बिग बॉस ओटीटी में खूब प्यार मिला और शो में अपना सफर कुछ ऐसा रहा कि शुरुआत में मैं घबरा रहा था, मैं सोच रहा था कि क्या कोई मेरा दोस्त बन पाएगा या नहीं और वहां सबकी वाइब अलग थी। मुझे कोई पसंद नहीं आ रहा था और इसलिए मैं अकेला रहता था, चुप रहता था।

हमारा काम ही है लोगों का मनोरंजन करना

नैजी ने कहा कि जब जरूरत होती थी मैं तभी बोलता था नहीं तो मैं चुप ही रहता था। मेरे मन में जो आया मैंने किया, जैसा मुझे रहना था मैं वैसे ही रहा। पब्लिक ने बहुत मीम्स बनाईं, आरोप लगाए, लेकिन हम लोग तो पब्लिक को हंसाने के लिए ही बैठे हैं। अगर लोगों को मजा आ रहा है और वो खुश हो रहे हैं, तो हमारा काम ही है एंटरटेन करना।

विज्ञापन

मैं तो अंदर किसी और मकसद से गया था- नैजी

हालांकि इसके साथ ही थोड़ा खौफ में रहने का और अल्लाह से डरने का। अपने काम को हमेशा साफ दिल और नेक नीयत से करना। मेरी नीयत साफ थी, मैं यहां तक आया और लोगों का दिल जीता, यही एक विनिंग मूमेंट है। नैजी ने कहा कि मुझे इतनी इज्जत मिली और लोगों ने मुझे इतने आगे तक शो में रखा। लड़ाई-झगड़े और गॉसिप में तो मैं था ही नहीं। मैं तो अंदर किसी और मकसद से गया था और उसमें मैं कॉफी कामयाब हुआ हूं।

नई-नई चीजें सीखने को मिली

नैजी ने कहा कि मैं खुद को, अपने हुड को, अपनी फैमिली को, अपने देश को और एक ऐसी पर्सनालिटी का इजाहर करने का था, जो बहुत रियल है और इसलिए मैं जान-बूझकर थोड़ा शांत रहा। वैसे मैं इतना कूल नहीं रहता हूं, लेकिन अंदर मैं बहुत अलग था और शांत रहता था। नैजी ने कहा कि घर के अंदर मुझे नई-नई चीजें सीखने को मिलीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इस वीडियो की वजह से Armaan Malik ने Vishal Pandey को जड़ा था तमाचा, देखें और बताएं किसकी गलती?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola