इस वीडियो की वजह से Armaan Malik ने Vishal Pandey को जड़ा था तमाचा, देखें और बताएं किसकी गलती?

Armaan Malik, Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ ‘थप्पड़ कांड’ अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका वीडियो फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये एक मुद्दा ऐसा था, जो बेहद गर्म रहा और अभी तक सुर्खियां बटोर रहा है।

Armaan Malik, Vishal Pandey

Armaan Malik, Vishal Pandey

Armaan Malik, Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म हो चुका है। इस सीजन में कई ऐसे मुद्दे रहे, जिन्होंने खूब लाइमलाइट चुराई। हालांकि एक मुद्दा ऐसा भी था, जो बेहद गर्म रहा और शो के खत्म होने के बाद यानी अभी भी चर्चा में बना हुआ है और वो है ‘थप्पड़ कांड’। कृतिका मलिक को लेकर शो में हुआ ‘थप्पड़ कांड’ अभी भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर ये सारा ड्रामा हुआ।

‘थप्पड़ कांड’ की वजह का वीडियो फिर वायरल

बिग बॉस ओटीटी 3 भले ही खत्म हो गया है, लेकिन शो में हुआ ‘थप्पड़ कांड’ तो अभी भी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, इंटरनेट पर एक बार फिर से वो वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर के अंदर का माहौल बेहद कूल है। इस बीच विशाल पांडे सोफे पर बैठे होते हैं और कृतिका को देखकर कहते हैं ‘भाग्यशाली भैया’।

लवकेश और विशाल में हुई बात

विशाल की बगल में लवकेश कटारिया भी बैठे होते हैं, तो वो तुरंत कहते हैं कि मुझे समझ आ गया कि तुमने कल ऐसा क्यों बोला? इस पर विशाल कहते हैं कि चुप हो जा भाई, शर्म कर ले थोड़ी-सी। हालांकि लवकेश तुरंत ही इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं करूं या तुम्हें करनी चाहिए, मुझे क्या बोल रहे हो। इस वीडियो को देखकर आपको क्या लगता है कि गलती किसकी है?

पायल ने उठाया था मुद्दा

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने फिर से इस पर अपनी राय दी है। बता दें कि वीकेंड का वार में पायल मलिक ने शो के घर में ये मुद्दा उठाया था और विशाल को खूब भला-बुरा कहा था। बात इतनी बढ़ गई थी कि अरमान मलिक ने लाइव शो पर विशाल पांडे को जोरदार तमाचा जड़ दिया था और ये मुद्दा लाइमलाइट में आ गया। इसको लेकर इंटरनेट पर भी खूब बवाल हुआ।

टॉप 6 से बाहर हुए अरमान

हालांकि इसके अलावा विशाल का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कृतिका उन्हें अच्छी लगती है। अरमान का विशाल को थप्पड़ मारना बेहद सुर्खियों में रहा। हालांकि इसके बाद माना जा रहा था कि अरमान शो से बाहर हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो फिनाले में टॉप 6 की रेस तक शो का हिस्सा रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ