Rapper Naezy On Gully Boy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ इस वक्त काफी चर्चा में है। जोया अख्तर की इस फिल्म को आए वैसे तो काफी समय बीत चुका है लेकिन जब से ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में रैपर नैजी की एंट्री हुई है, लोगों ने इंटरनेट खंगालना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म ‘गली बॉय’ की जो कहानी है, वो रैपर नैजी की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है। इस बात का खुलासा खुद रैपर ने शो के दौरान किया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म उनकी जिंदगी पर बेस्ड है। वो बात अलग है कि इस फिल्म में कुछ-कुछ चीजें ऐसी दिखाई गई हैं, जिनसे उनकी छवि खराब हुई है।
नैजी ने दिया हैरान करने वाला जवाब
बिग बॉस ओटीटी के पिछले एपिसोड में जब पॉलोमी दास ने नैजी से उनकी लाइफ पर बनी फिल्म ‘गली बॉय’ के बारे में पूछा तो नैजी ने हैरान करने वाला जवाब दिया। पॉलोमी ने पूछा, ‘क्या फिल्म गली बॉस सच में आपकी जिंदगी से इंस्पायर है?’ इसका जवाब देते हुए रैपर नैजी ने कहा, ‘जोया अख्तर ने इस फिल्म में कई सारी ऐसी चीजें दिखाई हैं, जो सही नहीं थीं। इसकी वजह से मेरी लाइफ पर काफी असर भी पड़ा है।’
शो के दौरान पॉलोमी दास से बात करते हुए नैजी ने कहा, ‘मेरा एक गाना आफत काफी हिट हुआ था। जब इस गाने को जोया अख्तर ने सुना तो उन्हें काफी खुशी हुई। इस गाने को सुनने के बाद ही उन्होंने फैसला लिया कि वो गली बॉय बनाएंगी।’ रैपर ने आगे कहा, ‘मेरे इस गाने से और फिल्म से बहुत सारे लोग कनेक्ट हो गए। फिल्म में हिप हॉप कल्चर को दिखाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद भी आया।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Elimination: नीरज गोयत कौन? जिनका पहले हफ्ते में घर से कट गया पत्ता!
फिल्म में दिखाई कुछ चीजें गलत
जब साईं केतन राव ने नैजी से पूछा कि ‘क्या इस फिल्म से आपको कोई फायदा मिला?’ इसका जवाब देते हुए रैपर ने कहा, ‘मैं पहले इतना फेमस नहीं था। फिल्म से मुझे नेम और फेम दोनों मिला। मेरे नाम को मान्यता मिली। हालांकि फिल्म से मेरी जिंदगी पर निगेटिव इम्पैक्ट भी पड़ा है।’ रैपर ने कहा कि ‘बहुत लोगों को लगता है कि गली बॉय मुझपर बनी है लेकिन फिल्म में दिखाई हर चीज ठीक नहीं है। मेरी दो गर्लफ्रेंड दिखाना, मुझे गरीब दिखाना और ड्राइवर की नौकरी करना… ये सब सच नहीं है।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines