Bigg Boss OTT 3 Elimination: नीरज गोयत कौन? जिनका पहले हफ्ते में घर से कट गया पत्ता!

Bigg Boss OTT 3 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 3 का एपिसोड शुरुआत से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है। हालांकि पहले ही हफ्ते में मिड वीक इविक्शन से बिग बॉस ने घरवालों को बड़ा शॉक दे दिया है।

Bigg Boss OTT 3 Elimination

Bigg Boss OTT 3 Mid Week Elimination.

Bigg Boss OTT 3 Elimination: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। जहां घरवाले राशन की कमी की वजह से आपस में झगड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिग बॉस ने पहले ही हफ्ते में मिड वीक इविक्शन से घरवालों को चौंका दिया है। जाहिर है कि पहले हफ्ते में सभी घरवालों को नॉमिनेशन टास्क दिया गया था, जिसमें सभी सदस्यों ने 6 लोगों को नॉमिनेट किया था। हालांकि जनता के फैसले पर घर से बेघर होने के लिए दो नाम नॉमिनेट किए गए जिनमें शिवानी कुमारी और नीरज गोयत का नाम सामने आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिड वीक इविक्शन में जिस सदस्य का पत्ता घर से कटा है, वो नीरज गोयत हैं।

विज्ञापन

घरवालों के हाथ में सौंपी जिम्मेदारी

शो को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया जहां उन्हें मिड वीक इविक्शन के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद वोटिंग लाइन्स खोल दी गईं। इसके बाद शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को घर से बेघर करने की जिम्मेदारी अन्य सदस्यों को दी गई। घरवालों ने आपसी सहमति से शिवानी कुमार को सेफ कर लिया है, जबकि नीरज गोयत इविक्ट हो चुके हैं। ‘द खबरी’ के अपडेट के मुताबिक, नीरज गोयत का सफर खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं नीरज गोयत?

बिग बॉस ओटीटी 3 में आए नीरज गोयत हरियाणा के करनाल जिले के बेगमपुर गांव के रहने वाले हैं। वो फेमस बॉक्सिंग चैंपियन हैं, जिन्होंने WBC एशिया का खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा नीरज अपनी बॉक्सिंग को लेकर रील्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसमें चलते उनकी काफी तगड़ी फैन-फॉलोइंग बन चुकी है। यही नहीं नीरज गोयत कई फिल्म स्टार्स को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। उन्हें म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। आपको बता दें कि उन्होंने एक फिल्म के लिए एक्टर फरहान अख्तर को मुक्केबाजी की ट्रेनिंग दी थी। इसके अलावा नीरज राम चरण और रणदीप हुड्डा को भी बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

विज्ञापन

मेकर्स के फैसले से भड़के फैंस

गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में नीरज गोयत काफी मुखर नजर आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में जब राशन खत्म हो चुका था और सभी घरवाले बिग बॉस से उन्हें खाना देने की मांग कर रहे थे, उस वक्त नीरज ने बिग बॉस मेकर्स पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि जिस तरह कुछ घरवालों को सिगरेट दी जा रही है, उसी तरह उन्हें उनकी जरूरत का सामान दिया जाए। अब जब खबर है कि नीरज बिग बॉस हाउस से बाहर हो गए हैं तो उनके फैंस मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि बिग बॉस मेकर्स ने नीरज गोयत से बदला लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ