Bigg Boss OTT 3 : रणवीर की जिंदगी में होगी मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, इस कंटेस्टेंट ने की भविष्यवाणी

Ranvir Shorey Second Marriage Prediction: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी की जिंदगी में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री होने वाली है। वो दोबारा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट मुनीषा खटवानी का कहना है।

Ranvir Shorey Second Marriage Prediction in Bigg Boss OTT 3

Ranvir Shorey Second Marriage Prediction in Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Ranvir Shorey Second Marriage Prediction: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इन दिनों खूब मसाला देखने को मिल रहा है। इस बार शो में बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। एक्टर ने पिछले एक हफ्ते में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट रिवील किए हैं। इस बीच शो में कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुईं टैरो कार्ड रीड मुनीषा खटवानी ने रणवीर के फ्यूचर को लेकर भविष्यवाणी की है। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर की जिंदगी में आने वाली मिस्ट्री गर्ल की तरफ भी इशारा किया है। बता दें कि रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा का तलाक हो चुका है। दोनों का एक बेटा है, जो अपनी मां के साथ रह रहा है। रणवीर अपने बेटे के बारे में शो में कई बार जिक्र कर चुके हैं।

मां के निधन से लगा सदमा

पिछले एपिसोड में घरवालों से बात करते हुए रणवीर शौरी ने अपनी मां के निधन का जिक्र किया था। एक्टर ने बताया था कि साल 2022 में वो अपनी फिल्म ‘लक्ष्य’ की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग की वजह से उन्हें लद्दाख में रहना पड़ रहा था। इसी बीच उनकी मां की तबियत काफी बिगड़ गई थी। रणवीर ने बताया था कि वो शूटिंग की वजह से सेट नहीं छोड़ सकते थे। इस बीच उनकी मां का निधन हो गया जो उनके लिए सबसे बड़ा ट्रोमा था।

विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल की होगी एंट्री?

इसके अलावा रणवीर शौरी ने जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ उन्हें अपनी मां के जाने का दुख था। वहीं दूसरी ओर उन्हें दूसरी एक्ट्रेस के साथ अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा घोटाला झेलना पड़ा। इस बीच मुनीषा खटवानी ने एक्टर के आने वाले फ्यूचर से जुड़े कई राज खोले। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि एक्टर की जिंदगी में जल्द ही दूसरा रिश्ता या शादी हो सकती है। मुनीषा ने यह भी कहा कि रणवीर शौरी की लाइफ में किसी मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन

साल 2015 में हुआ तलाक

मुनीषा ने रणवीर शौरी को सलाह देते हुए कहा कि उनकी लाइफ में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हो सकती है लेकिन वो जिंदगी के इस पन्ने को खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। वो चाहें तो इस पन्ने को खोल सकते हैं और अपनी जिंदगी में उस मिस्ट्री गर्ल को एंट्री दे सकते हैं। ये सारी चीजें उन्हें खुद ही करनी होंगी। गौरतलब है कि रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में शादी की थी। हालांकि शादी के पांच साल बाद ही 2015 में यह कपल अलग हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ