Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Reveals Sana Makbul Boyfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब काफी नजदीक है, ऐसे में अब जीतने की रेस और भी ज्यादा मुश्किल और दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच अब सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच एक और फाइट देखने को मिली। जब से इस सीजन की शुरुआत हुई है तब से रणवीर और सना के बीच कभी भी नहीं बनी है। दोनों हमेशा से एक दूसरे के खिलाफ ही रहे हैं। अब फिर से दोनों आपस में भिड़ गए और गुस्से-गुस्से में ही रणवीर शौरी ने सना मकबूल के बॉयफ्रेंड का भी खुलासा कर दिया है। घर में कौन है सना मकबूल का लवर, रणवीर शौरी ने बता दिया है। रणवीर की इस बात को सुनने के बाद घर में जमकर कलेश हुआ है। सना मकबूल को काफी गुस्सा आया वहीं नेजी और साई केतन राव भी काफी हैरान रह गए। आखिर घर में कौन है ये कंटेस्टेंट जिसे रणवीर ने बताया सना का आशिक, इस रिपोर्ट में जानिए।
सना मकबूल-विशाल को बिग बॉस ने लगाई डांट
दरअसल घर में बिग बॉस ने सना मकबूल को नया बाहरवाला कंटेस्टेंट बनाया। बिग बॉस का मैसेज पढ़ने के बाद सना मकबूल काफी ज्यादा खुश हो गईं। इसके बाद विशाल पांडे से बातचीत करते हुए सना मकबूल की एक्साइटमेंट बाहर आ गई। उन्होंने विशाल पांडे से बात करते हुए अपने बाहरवाला कंटेस्टेंट होने का हिंट दे दिया। बस इसके बाद बिग बॉस ने इस पर एक्शन लिया और सना मकबूल, विशाल को सभी घरवालों के सामने जमकर फटकार लगा दी।
बिग बॉस ने घर में गैस सप्लाई कर दी बंद
बिग बॉस ने सभी घरवालों को इकट्ठा करने के बाद सना मकबूल और विशाल का फुटेज दिखाया जिसमें दोनों बाहरवाला सदस्य को लेकर बात कर रहे थे। इसके बाद बिग बॉस ने सजा के तौर पर ना ही सना मकबूल को सिर्फ बाहरवाला कंटेस्टेंस को फायर कर दिया बल्कि सभी घरवालों को सजा देते हुए घर की गैस सप्लाई भी बंद कर दी। इसके बाद सभी घरवाले काफी गुस्सा हो गए और सना, विशाल को सभी ने काफी बुरा-भला सुनाया।
सना मकबूल का घर में आशिक कौन?
अब सना मकबूल ने इतना बड़ा कांड कर दिया था तो उन्हें रणवीर शौरी की तरफ से काफी कुछ सुनने को तो मिलना ही था। रणवीर शौरी ने सना मकबूल से जमकर फाइट की। इसी बीच जब विशाल पांडे ने सना मकबूल का स्टैंड लिया और उन्होंने रणवीर शौरी को जवाब देना शुरू किया, रणवीर शौरी का पारा सातवे आसमान पर पहुंच गया। रणवीर शौरी ने विशाल पांडे को सना मकबूल का आशिक और बॉयफ्रेंड तक कह दिया। उन्होंने कहा विशाल तुम तो चुप ही रहो तुम तो सना के लवर ही हो। रणवीर की इस बात को सुनने के बाद सना और विशाल काफी भड़क गए। वहीं दूसरे घरवाले भी रणवीर की इस बात को सुनने के बाद काफी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Sana Makbul ने विशाल संग मिलकर किया ऐसा कांड, Bigg Boss की सजा को भुगतेंगे घरवाले
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines