Ranveer Shorey ने किसे बताया Sana Makbul का बॉयफ्रेंड? Naezy और Sai Ketan Rao को टेंशन!

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Vs Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक के बाद एविक्शन के बाद घर के हो रहे कलेश से शो को काफी टीआरपी मिल रही है। अब घर में रणवीर शौरी और सना मकबूल की एक और भंयकर फाइट देखने को मिल गई जिसके बाद रणवीर ने सना के बॉयफ्रेंड का जिक्र कर दिया।

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Reveals Sana Makbul Boyfriend

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Reveals Sana Makbul Boyfriend

Bigg Boss OTT 3 Ranveer Shorey Reveals Sana Makbul Boyfriend: बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले अब काफी नजदीक है, ऐसे में अब जीतने की रेस और भी ज्यादा मुश्किल और दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच अब सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच एक और फाइट देखने को मिली। जब से इस सीजन की शुरुआत हुई है तब से रणवीर और सना के बीच कभी भी नहीं बनी है। दोनों हमेशा से एक दूसरे के खिलाफ ही रहे हैं। अब फिर से दोनों आपस में भिड़ गए और गुस्से-गुस्से में ही रणवीर शौरी ने सना मकबूल के बॉयफ्रेंड का भी खुलासा कर दिया है। घर में कौन है सना मकबूल का लवर, रणवीर शौरी ने बता दिया है। रणवीर की इस बात को सुनने के बाद घर में जमकर कलेश हुआ है। सना मकबूल को काफी गुस्सा आया वहीं नेजी और साई केतन राव भी काफी हैरान रह गए। आखिर घर में कौन है ये कंटेस्टेंट जिसे रणवीर ने बताया सना का आशिक, इस रिपोर्ट में जानिए।

विज्ञापन

सना मकबूल-विशाल को बिग बॉस ने लगाई डांट

दरअसल घर में बिग बॉस ने सना मकबूल को नया बाहरवाला कंटेस्टेंट बनाया। बिग बॉस का मैसेज पढ़ने के बाद सना मकबूल काफी ज्यादा खुश हो गईं। इसके बाद विशाल पांडे से बातचीत करते हुए सना मकबूल की एक्साइटमेंट बाहर आ गई। उन्होंने विशाल पांडे से बात करते हुए अपने बाहरवाला कंटेस्टेंट होने का हिंट दे दिया। बस इसके बाद बिग बॉस ने इस पर एक्शन लिया और सना मकबूल, विशाल को सभी घरवालों के सामने जमकर फटकार लगा दी।

विज्ञापन

बिग बॉस ने घर में गैस सप्लाई कर दी बंद

बिग बॉस ने सभी घरवालों को इकट्ठा करने के बाद सना मकबूल और विशाल का फुटेज दिखाया जिसमें दोनों बाहरवाला सदस्य को लेकर बात कर रहे थे। इसके बाद बिग बॉस ने सजा के तौर पर ना ही सना मकबूल को सिर्फ बाहरवाला कंटेस्टेंस को फायर कर दिया बल्कि सभी घरवालों को सजा देते हुए घर की गैस सप्लाई भी बंद कर दी। इसके बाद सभी घरवाले काफी गुस्सा हो गए और सना, विशाल को सभी ने काफी बुरा-भला सुनाया।

विज्ञापन

सना मकबूल का घर में आशिक कौन?

अब सना मकबूल ने इतना बड़ा कांड कर दिया था तो उन्हें रणवीर शौरी की तरफ से काफी कुछ सुनने को तो मिलना ही था। रणवीर शौरी ने सना मकबूल से जमकर फाइट की। इसी बीच जब विशाल पांडे ने सना मकबूल का स्टैंड लिया और उन्होंने रणवीर शौरी को जवाब देना शुरू किया, रणवीर शौरी का पारा सातवे आसमान पर पहुंच गया। रणवीर शौरी ने विशाल पांडे को सना मकबूल का आशिक और बॉयफ्रेंड तक कह दिया। उन्होंने कहा विशाल तुम तो चुप ही रहो तुम तो सना के लवर ही हो। रणवीर की इस बात को सुनने के बाद सना और विशाल काफी भड़क गए। वहीं दूसरे घरवाले भी रणवीर की इस बात को सुनने के बाद काफी हैरान रह गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ