मशहूर इंफ्लुएंसर की 14 साल की उम्र में मौत, सेल्फी लेने के चक्कर में दो चट्टानों के बीच फंसकर डूब गई टिकटॉकर

Moe Sa Nay Passes Away: मशहूर इंफ्लुएंसर की 14 साल की उम्र में ही जान चली गई। जी हां, सेल्फी लेने के चक्कर में इंफ्लुएंसर ने अपनी जान दे दी। हालांकि ये पहला मामला नहीं है कि जब इस तरह की घटना सामने आई है। अक्सर ऐसी चीजें सामने आती रहती हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Moe Sa Nay

Moe Sa Nay

Moe Sa Nay Passes Away: आज-कल फेमस होने के लिए लोग कोई भी तरीका अपनाने को तैयार हैं। हर एक इंसान में सोशल मीडिया पर मशहूर होने की होड़-सी लगी है। हालांकि पॉपुलर होने ते चक्कर में अपनाए गए तरीके कई बार भारी भी पड़ जाते हैं और ऐसा ही कुछ हुआ एक 14 साल की मशहूर इंफ्लुएंसर के साथ। जी हां, किशोरी को सेल्फी को इतना क्रेज था कि वो उसके लिए कुछ भी करने को तैयार थीं और नतीजन अपनी जान से ही हाथ धो बैठीं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए ले रही थी फोटो

दरअसल, 14 साल की Moe Sa Nay एक मशहूर टिकटॉकर थीं, जिनके टिकटॉक पर 150,000 फॉलोअर्स हैं। हाल ही में मो सा नाय सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए साउथ-ईस्ट म्यांमार में सिनीवा झरने पर सेल्फी ले रही थीं, लेकिन इस दौरान अचानक से वहां पड़े गीलें पत्थरों से उनका पैर फिसला और वो नदी में गिर गईं और पानी के तेज बहाव के कारण नीचे की ओर बह गई।

विज्ञापन

दो बड़े पत्थरों के बीच फंस गईं मो सा

ये सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया और पानी में बहते हुए मो सा नाय दो बड़े पत्थरों के बीच फंस गईं। हालांकि इस दौरान मो सा ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश कीं., लेकिन पानी के बहाव की वजह से वो कुछ नहीं कर सकीं और अपनी जान से हाथ धो बैठीं।

विज्ञापन

रेस्कयू टीम को भी करनी पड़ी मसक्कत

इसके बाद बचावकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि मो सा का शव निकालने के लिए उन्हें भी बेहद मेहनत करनी पड़ी। गौरतलब है कि घटना 22 जुलाई की है, लेकिन 23 जुलाई को चट्टानों के बीच से मो सा के रेस्कयू की फोटो सामने आई थी। इस तस्वीरों में बचावकर्मीयों को मो सा की बॉडी निकालने के लिए जद्दोजहद करते देखा गया।

मो सा की फ्रेंड को भी आईं चोटें

इस घटना के बारे में बचावकर्मी मोन जॉ ने कहा कि मो सा जैसी है फिसली वो तुरंत नीचे की ओर चली गई और चट्टानों के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई। मो सा मर गई क्योंकि वह बाहर नहीं निकल सकीं। मो सा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पौंग टाउनशिप जनरल अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि इस घटना में ना सिर्फ मो सा बल्कि उनकी दोस्त भी झरने में फिसल गई थीं। हालांकि उन्हें केवल मामूली चोटें आईं और वो अब ठीक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ