Bigg Boss OTT 3, Payal Malik: मशहूर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों खूब चर्चा में है। शो में इस टाइम माहौल खूब गर्म है और दर्शकों को खूब मजा आ रहा है। हाल ही में पायल मलिक शो से बाहर हुई है। ऐसे में जाहिर है कि पायल मलिक अपना बयान देगी। पायल ने शो से बाहर आने के बाद कई बातों का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने शिवानी कुमारी के बारे में भी खूब चर्चा की है और कई बातें रिवील की हैं। आइए आपको बताते हैं कि शिवानी को लेकर पायल का क्या कहना है?
पायल ने किया खुलासा
बिग बॉस से बाहर आने के बाद पायल मलिक ने अपना इंटरव्यू दिया और उसमें उन्होंने शिवानी को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान जब पायल से पूछा गया कि क्या अरमान या उनकी फैमिली शिवानी को पहले से जानते हैं, तो पायल ने कहा कि हां, मेरी और अरमान जी की ग्रैंड शादी हुई थी, तो उस शादी में वो आई थी। हम उसे दो-ढाई साल से जानते हैं।
शिवानी के बारे में भी बोलीं पायल
जब पायल से पूछा गया कि क्या शिवानी बहुत शातिर हैं और उनपर भरोसा नहीं करना चाहिए? इस पर पायल ने कहा कि जिस शिवानी को जानते थे वो इस गेम के अंदर आने के बाद नहीं रही। वो पहले से प्लान करके गई हैं कि मुझे ये करना है, कैमरे के सामने रहूंगी, मैं ज्यादा दिखूंगी, तो वो ये कर रही है। पायल ने कहा कि वो बार-बार अपनी भाषा को लेकर बोलती है, वो कहती है कि लोगों को उसकी भाषा समझ नहीं आती।
बिग बॉस में कोई छोटा बच्चा नहीं आता
पायल ने आगे कहा कि वो लोगों के सामने ऐसे दिखाती है कि वो बच्ची है, वो छोटी है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, वो अपने घर को खुद चलाती है। पायल ने कहा कि कोई भी छोटा बच्चा बिग बॉस में नहीं आता। बिग बॉस अपने शो में समझदार लोगों को लेकर आते हैं, जो गेम को खेल सकता है। इसके साथ ही उसका बात करने का तरीका, वो अपनी से बड़े की इज्जत नहीं करती।
क्या दूसरी मनीषा हैं शिवानी?
अरमान की पहली बीवी ने आगे कहा कि हम सभी कहीं ना कहीं उससे बड़े ही हैं, लेकिन वो फिर भी सही से बात नहीं करती। पायल ने कहा कि 22 साल की है और मैं 32 साल की है। मैं 10 साल उससे बड़ी हूं, लेकिन वो फिर भी किसी से अच्छे से बात नहीं करती। इंटरव्यू में आगे पायल से पूछा गया कि हमें दूसरी मनीषा रानी नहीं चाहिए कई लोग ऐसा कह रहे हैं, इस पर आप क्या कहेंगी, तो पायल कहती हैं कि मनीषा, शिवानी से बेहद अलग है। मनीषा ने अपने आपको दिखाया है, वो शिवानी के जैसी बिल्कुल नहीं थी।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म… टी20 विश्व कप जीत के बाद Natasa Stankovic का पहला पोस्ट, तस्वीर में दिखी खास की झलक
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines